सिर्फ मंदिर में नहीं... दीवाली की रात इन 5 कोनों में जरूर रखें दीया, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा
हिंदू धर्म में दीवाली के पर्व का विशेष महत्व है, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने ...और पढ़ें
-1794031524525_m.webp)
कहां जलाएं दीपक? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली (Diwali 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस अवसर पर दीपक जलाने का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली की रात कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती।
ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसी कौन-सी जगहें हैं, जहां पर दीवाली की रात दीपक जलाना फलदायी साबित होता है। आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. घर का मुख्य द्वार
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली की रात घर के मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि ये दीये रातभर जलते रहें। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश होता है।
2. तिजोरी या धन रखने का स्थान
यह स्थान कुबेर देव और मां लक्ष्मी का माना जाता है। इसलिए दीवाली की रात तिजोरी के पास दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
3. रसोई घर
दीवाली की रात रसोई में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि रसोई में दीपक जलाने से अन्न और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं और परिवार के सदस्यों पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा बरसती है।
4. तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली की रात तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
5. मंदिर और ईशान कोण
इसके अलावा घर के मंदिर में भी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। घर का मंदिर और उत्तर-पूर्व (ईशान) कोना देवताओं का स्थान होता है। दीवाली की रात यहां दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ श्रीराम की वापसी नहीं, दीवाली के दिन घटी थीं ये 6 घटनाएं! इन कहानियों में छुपा है दीपोत्सव का रहस्य
यह भी पढ़ें- दीवाली पूजन में खील-बताशे चढ़ाने की परंपरा सिर्फ रस्म नहीं! धन और खुशहाली से जुड़े इस गुप्त रहस्य को समझें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।