Diwali 2023: दिवाली के दिन आखिर क्यों जलाए जाते हैं 13 दीये, जानें इसके पीछे का अद्भुत रहस्य
Diwali 2023 दिवाली का पर्व अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतिनिधित्व करता है जो हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस शुभ दिन पर लोग माता लक्ष्मी की पूजा कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali 2023: सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दिवाली है। दिवाली को रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतिनिधित्व करता है, जो हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस शुभ दिन पर लोग माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-शांति का वरदान मांगते हैं।
यह पर्व दीयों के बिना अधूरा है। दीये जलाना महत्वपूर्ण हिंदू परंपराओं में से एक है और इसे बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जाओं से हमारी रक्षा करते हैं। तो ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर क्यों दिवाली के दिन 13 दीये जलाए जाते है ?
दिवाली पर 13 दीये जलाने का धार्मिक महत्व
- पहले दीये से परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। धनतेरस के दिन घर के बाहर कूड़ेदान के पास इन 13 पुराने दीयों को दक्षिण दिशा की ओर जलाना चाहिए।
- सौभाग्य की प्राप्ति के लिए दिवाली की रात को दूसरा दीया घी से जलाकर अपने घर के पूजा मंदिर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान के सामने रखना चाहिए।
- धन, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद पाने के लिए लक्ष्मी के सामने तीसरा दीया जलाएं।
- मां तुलसी के सामने चौथा मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।
- पांचवें दीये को घर के सामने वाले दरवाजे के सामने रखना चाहिए, यह आपके घर से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखने में मदद करता है और खुशियां लाता है।
- छठा दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखा जाता है। इसे सरसों के तेल से जलाया जाता है। यह वित्तीय और स्वास्थ्य दोनों समस्याओं से उबरने का संकेत देता है।
- सातवां दीया किसी मंदिर में जलाना चाहिए।
- नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं से बचने के लिए आठवां दीया कूड़ेदान के पास जलाया जाता है।
- अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए नौवें दीये को शौचालय के बाहर जलाना चाहिए।
- दसवां दीया, जो किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का प्रतीक है, उसे अपने घर की छत पर जलाए रखना चाहिए।
- घर की किसी भी खिड़की के पास ग्यारहवां दीया रखा जाता है, जो बुरी ऊर्जा से लड़ने में मदद करता है।
- बारहवां दीया घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखा जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- अंत में, तेरहवां दीया घर के चौराहे को सजाने के लिए रखा जाता है। इससे आपके जीवन में अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें : Diwali 2023: दिवाली पर क्यों जलाए जाते हैं आटे के दीये? जानें इसका धार्मिक महत्व
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।