Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली के दिन घर में छिपकली का आना देता है इस बात का संकेत, जानें शुभ है या अशुभ ?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 02:57 PM (IST)

    Diwali 2023 सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण है। इस पर्व को लेकर लोगों की अपनी- अपनी मान्यताएं हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है इस दिन घर में छिपकली का दिखना (Lizard Vastu Shastra) बेहद शुभ है। तो आइए जानते हैं छिपकली के बारे में हमारा वास्तु शास्त्र और मान्यताएं क्या कहती हैं?

    Hero Image
    Lizard Vastu Shastra- छिपकली का आना

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lizard Vastu Shastra: साफ-सफाई के लिए लोग काफी कुछ करते हैं। अब दिवाली को आने में भी ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में हर कोई अपने घर की साफ-सफाई में ध्यान दे रहा है। जब घर की साफ सफाई की बात आती है तो लोग किचन या फिर घर के अन्य स्थान से छिपकली आदि जीवों को भगाने में लग जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन अगर आपको पता चले जिस जीव को आप घर से भगा रहे हैं उसका वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रहना शुभ है। तो चलिए जानते हैं छिपकली के बारे में हमारा वास्तु शास्त्र और मान्यताएं क्या कहती हैं?

    दिवाली के दिन छिपकली का दिखना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में दिवाली के दिन छिपकली नजर आती है तो समझ जाइए कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। क्योंकि छिपकली को धन की देवी का संकेत भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इसे दिवाली वाले दिन भूलकर भी बाहर नहीं निकालना चाहिए।

    घर के मंदिर में छिपकली का दिखना

    अगर आपको घर के मंदिर में छिपकली दिखाई देती है तो इसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है यह इस बात का संकेत है कि माता रानी आपके घर को जल्द ही सुख-समृद्धी से भरने वाली हैं। इसलिए इसके आने से परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।

    पूजा पाठ के दौरान छिपकली का दिखना

    अगर आपको दिवाली वाले दिन पूजा करते हुए छिपकली दिखाई दे तो परेशान होने के जरूरत नहीं है। यह मां लक्ष्मी की तरफ से बेहद शुभ संकेत है। ऐसे में आपको खुश होकर माता रानी से प्रार्थना करनी चाहिए। ताकि मां आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

    सर पर छिपकली का गिरना

    अगर आपके ऊपर कभी छिपकली गिरती है तो इससे घबराना नहीं चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे शुभ माना गया है। खासकर अगर दिवाली वाले दिन आपके सिर पर छिपकली गिरे तो यह राजयोग बनने के संकेत है। ऐसे में आपको नहा-धोकर मंदिर में कुछ दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Dog Crying Signs: आखिर क्यों रोते हैं रात को कुत्ते? वजह कर देगी हैरान

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'