Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2023: इस दिवाली करें मां लक्ष्मी के 108 नामों का जाप, घर में नहीं रहेगा कभी दरिद्रता का वास

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 02:16 PM (IST)

    Lakshmi Ji 108 Naam जब दिवाली नजदीक है तो लक्ष्मी पूजन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप धन की देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही उनके 108 नामों का जाप करें। मां लक्ष्मी के नाम इस प्रकार हैं -

    Hero Image
    Lakshmi Ji 108 Naam

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lakshmi Ji 108 Naam: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की स्वामिनी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Lakshmi Puja) की जाती है। ऐसे में जब दिवाली नजदीक है, तो लक्ष्मी पूजन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप धन की देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी विधि अनुसार पूजा करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद उनके 108 नामों का जाप करें। अंत में घी के दीपक से मां की आरती करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक ऐसा करते हैं, उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी के नाम इस प्रकार हैं।

    मां लक्ष्मी के 108 नाम

    • प्रकृती
    • विकृती
    • विद्या
    • सर्वभूतहितप्रदा
    • श्रद्धा
    • विभूति
    • सुरभि
    • परमात्मिका
    • वाचि
    • पद्मलया
    • पद्मा
    • शुचि
    • स्वाहा
    • स्वधा
    • सुधा
    • धन्या
    • हिरण्मयी
    • लक्ष्मी
    • नित्यपुष्टा
    • विभा
    • आदित्य
    • दित्य
    • दीपायै
    • वसुधा
    • वसुधारिणी
    • कमलसम्भवा
    • कान्ता
    • कामाक्षी
    • क्ष्रीरोधसंभवा, क्रोधसंभवा
    • अनुग्रहप्रदा
    • बुध्दि
    • अनघा
    • हरिवल्लभि
    • अशोका
    • अमृता
    • दीप्ता
    • लोकशोकविनाशि
    • धर्मनिलया
    • करुणा
    • लोकमात्रि
    • पद्मप्रिया
    • पद्महस्ता
    • पद्माक्ष्या
    • पद्मसुन्दरी
    • पद्मोद्भवा
    • पद्ममुखी
    • पद्मनाभाप्रिया
    • रमा
    • पद्ममालाधरा
    • देवी
    • पद्मिनी
    • पद्मगन्धिनी
    • पुण्यगन्धा
    • सुप्रसन्ना
    • प्रसादाभिमुखी
    • प्रभा
    • चन्द्रवदना
    • चन्द्रा
    • चन्द्रसहोदरी
    • चतुर्भुजा
    • चन्द्ररूपा
    • इन्दिरा
    • इन्दुशीतला
    • आह्लादजननी
    • पुष्टि
    • शिवा
    • शिवकरी
    • सत्या
    • विमला
    • विश्वजननी
    • तुष्टि
    • दारिद्र्यनाशिनी
    • प्रीतिपुष्करिणी
    • शान्ता
    • शुक्लमाल्यांबरा
    • श्री
    • भस्करि
    • बिल्वनिलया
    • वरारोहा
    • यशस्विनी
    • वसुन्धरा
    • उदारांगा
    • हरिणी
    • हेममालिनी
    • धनधान्यकी
    • सिध्दि
    • स्त्रैणसौम्या
    • शुभप्रदा
    • नृपवेश्मगतानन्दा
    • वरलक्ष्मी
    • वसुप्रदा
    • शुभा
    • हिरण्यप्राकारा
    • समुद्रतनया
    • जया
    • मंगला देवी
    • विष्णुवक्षस्स्थलस्थिता
    • विष्णुपत्नी
    • प्रसन्नाक्षी
    • नारायणसमाश्रिता
    • दारिद्र्यध्वंसिनी
    • देवी
    • सर्वोपद्रव वारिणी
    • नवदुर्गा
    • महाकाली
    • ब्रह्माविष्णुशिवात्मिका
    • त्रिकालज्ञानसम्पन्ना
    • भुवनेश्वरी

    यह भी पढ़ें : Diwali 2023: इस दिवाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ खास उपाय, जीवन में नहीं होगी कभी धन की कमी

    लक्ष्मी पूजा का महत्व

    हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों और पीड़ाओं को दूर करती हैं। यह भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस दिन पूरे समर्पण के साथ पूजा करता है, तो देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और धन का आशीर्वाद देती हैं।

    मां लक्ष्मी की स्तुति

    या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

    या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

    या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

    सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

    यह भी पढ़ें : Diwali 2023: धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है दीपावली का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।