विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर छप्पर फाड़ बरसेगा धन! बस शुभ मुहूर्त में स्थापित कर लें ये 3 चमत्कारी यंत्र, नोट करें विधि

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:56 AM (IST)

धनतेरस 2026 (Dhanteras 2026) पर श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और गणेश यंत्र स्थापित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन ...और पढ़ें

धनतेरस पर इन 3 यंत्रों की स्थापना से रातों-रात होगा चमत्कार (Picture Credit: AI Generated)

धनतेरस पर इन 3 यंत्रों की स्थापना से रातों-रात होगा चमत्कार (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 06 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस का दिन सिर्फ सोने-चांदी की खरीदारी का नहीं, बल्कि घर में स्थायी सुख-समृद्धि को आमंत्रित करने का सबसे शुभ अवसर होता है। इस पावन अवसर पर अपने पूजा घर या तिजोरी में श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और गणेश यंत्र की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन की सभी आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। घर में बरकत आती है। साथ ही आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इन खास यंत्रों को स्थापित करने की विधि और महत्व के बारे में।

धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त

धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी समय आप यंत्र को स्थापित कर सकते हैं।

स्थापना के आसान नियम

  • धनतेरस के दिन यंत्रों को स्थापित करने के लिए प्रदोष काल का समय शुभ माना जाता है।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि स्थापित करने से पहले इन्हें गंगाजल और साफ पानी से धोकर पवित्र कर लें।
  • तिजोरी या मंदिर में एक लाल या पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाकर इन यंत्रों को रखें।
  • अब कुमकुम से तिलक करें, अक्षत और ताजे फूल अर्पित करके धूप-दीप दिखाएं।

1. श्री यंत्र

धनतेरस के दिन मंदिर में श्री यंत्र स्थापित करना बहुत शुभ होता है। इसे साक्षात माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और तिजोरी सदैव धन से भरी रहती है।

2. कुबेर यंत्र

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र स्थापित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कुबेर यंत्र को घर की उत्तर दिशा (कुबेर की दिशा) या अपनी तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और आय के नए मार्ग खुलते हैं।

3. गणेश यंत्र

हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना सबसे पहले करने का विधान है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन मंदिर में गणेश यंत्र स्थापित करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस की पूजा में जरूर पढ़ें भगवान धन्वंतरि की आरती, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर शुक्र प्रदोष और हस्त नक्षत्र अद्भुत संयोग, जानिए कब करें खरीदारी और क्या लाना रहेगा सबसे शुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।