Dhanteras 2024: धनतेरस पर जरूर करें भगवान धन्वन्तरि की आरती, इसके बिना अधूरी है पूजा
धनतेरस का पर्व (Dhanteras 2024 Or Shubh Muhurat) हर साल बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह दिन दीवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस पावन दिन प ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को साल के सबसे शुभ त्योहार में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी व अन्य आभूषण खरीदने से घर में बरकत आती है, जो त्योहार का एक प्रमुख हिस्सा भी है। पंचांग के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras 2024) कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं, इस दिन स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की पूजा अवश्य करना चाहिए।
साथ ही उन्हें फल, फूल और मिठाई आदि का भोग लगाके उनकी सच्चे भाव के साथ आरती करनी चाहिए। इससे घर के प्रत्येक सदस्य को अच्छे स्वास्थ्य और बरकत की प्राप्ति होती है, तो आइए यहां आरती पढ़ते हैं।

।।भगवान धन्वन्तरि जी की आरती।।
ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि (Dhanteras 2024 Start Date) की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।
बता दें, त्रयोदशी तिथि का समापन (Dhanteras 2024 End Date) अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी और वाहन आदि चीजों को खरीदने का शुभ समय 29 अक्टूबर को (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat) प्रात: में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को प्रात: 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, हो सकती है रुपए पैसों की किल्लत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।