Dhanteras 2023: धनतेरस पर इसलिए जलाया जाता है यम का दीपक, जानिए इसका सही तरीका और शुभ मुहूर्त
Yama Deepam 2023 हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन सोने चांदी से बनी चीजों को खरीदने से साधक पर पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही इस दिन यमराज जी के लिए दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक भी जलाया जाता है। आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त और विधि।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dhanteras ke Upay: धनतेरस से ही दीपावली के पर्व की शुरूआत मानी जाती है। हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाई जाता है।
धनतेरस की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है। साथ ही उनके नाम का एक दीप भी प्रज्वलित किया जाता है। इसे यम दीपम के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर यम का दीपक जलाने का महत्व और सही तरीका।
यह है दीपक जलाने का कारण
धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता कहे जाने वाले यमराज की भी पूजा की जाती है। साथ ही शाम के समय दक्षिण दिशा में चार मुख वाला यम का दीपक जलाया जाता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में दक्षिण दिशा को यमराज जी की दिशा माना गया है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। ऐसे में धनतेरस पर घर के बाहर यमराज जी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसे यमराज के लिए दीपदान या यम दीपम भी कहा जाता है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन यमराज का दीपक जलाने के लिए शाम का समय उत्तम माना गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन यम दीपम जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
यम दीपम जलाने का सही तरीका
धनतेरस पर यम दीपम जलाने के लिए आटे का चौमुखी दीपक बनाएं, अब इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इस दीपक में चार बाती लगाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। इससे समस्त परिवार को आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।