Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2022: देव उठनी एकादशी पर तुलसी में चढ़ाएं ये एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 10:43 AM (IST)

    Dev Uthani Ekadashi 2022 देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करने का विधान है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ चीजों को चढ़ान ...और पढ़ें

    Hero Image
    Dev Uthani Ekadashi 2022: देव उठनी एकादशी पर तुलसी में चढ़ाएं ये एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

    नई दिल्ली, Tulsi Vivah 2022 Upay: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जाग जाते हैं। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह भी किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करने कन्यादान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कुछ चीजें चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन तुलसी के पौधे में कौन सी चीज चढ़ाने से धन वैभव की प्राप्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ाएं चुनरी

    तुलसी के पौधे में लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही चुनरी अर्पित करते समय इस मंत्र को बोले- 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। माना जाता है कि इस तरह से चुनरी चढ़ाने से देवी तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम भी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और सुख-शांति और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

    तुलसी विवाह संबंधी अन्य उपाय

    चढ़ाएं दूध

    तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध अर्पित करें। इसके साथ ही इस मंत्र को बोले- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' ऐसा करने से देवी तुलसी के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    जलाएं दीपक

    देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    चढ़ाएं पीला धागा

    तुलसी विवाह के दिन एक पीला रंग का धागा लेकर अपने शरीर की लंबाई के बराबर नाप कर काट लें। इसके बाद इसमें 108 गांठ लगा दें और फिर तुलसी के पौधे के नीचे बांध दें। इसके साथ ही अपनी मनोकामना कहें। जब आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए, तो इस धागे को खोलकर जल में प्रवाहित कर दें।

    बांधे लाल धागा

    देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में लाल रंग का धागा यानी कलावा बांधना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।