Dev Diwali 2022 Upay: घर में सुख-समृद्धि के लिए देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय
Dev Diwali 2022 हिन्दू धर्म में देव दीपावली पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Dev Diwali 2022 Upay: देव दीपावली के दिन पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य और भाग्य के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। वेद-पुराणों में यह भी बताया गया है कि इस विशेष अवसर कुछ उपाय अथवा कार्य करने से भक्तों को कई गुना लाभ मिलता है। आइए जानते हैं किन-किन उपयों से मिलता है व्यक्ति को लाभ।
देव दीपवाली पर जरूर करें ये काम (Dev Diwali 2022 Remedies)
-
जरूर करें गंगा जी में स्नान- देव दीपावली के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार देव दीपावली के दिन गंगा जी में स्नान करने से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
करें सत्यनारायण कथा का पाठ- इस विशेष अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन सत्यनारायण कथा का पाठ जरूर करें। देव दीपावली के दिन कथा का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
करें ये उपाय- देव दीपावली के दिन माता तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। इस दिन घर पर तुलसी का पौधा लगाने से भी व्यक्ति को लाभ मिलता है। इसके साथ शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि इस दिन तुलसी की 11 पत्तियों से बनी माला भगवान विष्णु को अर्पित करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
करें पीले रंग का वस्त्र धारण- देव दीपावली के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगाएं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।