Dev Diwali 2022: देव दीपावली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें किन राशियों को मिल रहा है भाग्य का साथ
Dev Diwali 2022 हिन्दू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा के तटों पर लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण देव दीपावली पर्व एक दिन पहले मनाया जाएगा। जानें किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Dev Diwali 2022, Chandra Grahan: सनातन संस्कृति में देव दीपावली पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं और उनसे परिवार के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। इस विशेष अवसर पर गंगा की तटों पर लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार 8 नवम्बर 2022 (Chandra Grahan 2022 Date) के दिन इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिस वजह से देव दीपावली पर्व एक दिन पहले मनाया जाएगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति होगी। जिससे कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं, किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत।
देव दीपवाली पर इन राशियों का हो रहा है भाग्योदय
मिथुन राशि: चंद्र ग्रहण को मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। उन्हें धनलाभ और कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा इसके संकेत मिल रहे हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। मीडिया, बैंक या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने जा रहा है। साथ ही उन्हें मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी दिखाई देगी। राजनीति से जुड़े हुए जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी। जो लोग नए व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। साथ ही इस राशि के जातक वाहन अथवा प्रॉपर्टी खरीदने की योगना बना सकते हैं।
कुंभ राशि: चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। बता दें कि यह ग्रहण आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। इसके साथ आपको व्यापार व कारोबार में धनलाभ होगा इसकी सम्भावना भी अधिक है। जो जातक नए कारोबार को खोलने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त माना जा रहा है। इसके साथ आप लोगों को भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। वहीं इसकी सम्भावना भी अधिक है कि आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।