Deepika Padukone Horoscope 2023: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नए साल में बड़े पर्दे पर धूम मचाते हुए आएंगी नजर
Deepika Padukone Horoscope 2023 बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को सभी जानते हैं। उनके लाखों चाहने वालों के को बता दें कि नए साल में भी दीपिका अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी और धमाल मचाएंगी। बीच में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

नई दिल्ली, अक्षत पंड्या, अहमदाबाद | Deepika Padukone Horoscope 2023: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण साल 2022 में लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। इस साल उनकी एक भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। ब्रह्मास्त्र में उनका कैमियो जरूर था। बीते साल 2022 में उनकी एकमात्र फिल्म 'गहराइया' थीं, जिसे भी एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। जिसमें उन्होंने अपने बोल्ड सीन्स की वजह से काफी चर्चाएं बटोरी थीं। अब साल के अंत में शाहरुख खान के साथ उनकी नई फिल्म पठान के एक गाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बहरहाल दीपिका पादुकोण के लिए साल 2022 अच्छा रहा है, लेकिन 2023 में वह बड़े पर्दे पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी।
कैसा रहेगा साल 2023?
दीपिका पादुकोण की कुंडली के अनुसार उनकी वास्तविक राशि तुला है। उनका नाम राशि के अनुसार नहीं है। दीपिका की राशि मीन है। इसलिए दोनों राशियों की शुभ और अशुभ बातें दीपिका के जीवन पर प्रभाव डालेंगी। इस साल उनकी एक्टिंग खूब धमाल मचाएगी, लेकिन इस बीच विवाद की भी संभावनाएं हैं।
शनि के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा
दीपिका की नई फिल्म जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली है। इसके साथ 17 जनवरी को शनि महाराज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जो एक अच्छा संकेत है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी, इसकी संभावनाएं भी अधिक हैं। अप्रैल माह में बृहस्पति महाराज राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दीपिका का प्रोडक्शन हाउस एक बड़ी फिल्म लेकर आएगा और जो अच्छी कमाई करेगा। संक्षेप में बताएं तो नए साल में दीपिका निवेश के माध्यम से भी अच्छा धन अर्जित करेंगी।
अक्टूबर 2023 के बाद राहु महाराज मेष से मीन राशि में गोचर करेंगे, इस दौरान दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। साथ उनके प्रोजेक्ट्स में इजाफा होगा, इसके संकेत मिल रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।