Deepak ke Niyam: किस देवी-देवता की पूजा में जलाएं कौन-सा दीपक, ताकी बना रहे आशीर्वाद
पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना एक जरूरी प्रक्रिया है जिसके बिना पूरा अधूरी मानी जाती है। हर देवी-देवता के लिए अगल-अगल तरह के दीपक बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस देवी-देवता की पूजा के दौरान कौन-सा दीपक जलाना चाहिए ताकि आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान और शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। दीपक केवल पूजा के दौरान ही नहीं, बल्कि रोजाना घर के अलग-अलग स्थानों पर भी दीपक जलाने से (Deepak Jalane ke Fayde) आपको अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।
ऐसे में अगर आप देवी-देवताओं के समक्ष इस तरह से दीपक जलाते हैं, तो इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक को मनोकामना पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
नहीं होगी पैसों की तंगी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी के समक्ष हमेशा गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और साधक को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
(Picture Credit: Freepik)
मिलेगी हनुमान जी की कृपा
हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए आपको हमेशा चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही आप हनुमान जी की पूजा में तीन कोनों वाला दीपक भी जला सकते हैं। इस दीपक को जलाने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में चारों सोमवार को घर के इन प्रमुख स्थानों पर जलाएं दीपक, सुखों से भर जाएगा जीवन
सरसों के तेल का दीपक
शनि देव के समक्ष हमेशा सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही कालभैरव जी के पास भी सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। माता काली की पूजा के साथ-साथ सूर्य देव की पूजा में भी सरसों के तेल का दीपक जलाना काफी लाभदायक माना जाता है।
(Picture Credit: Freepik)
भगवान कार्तिकेय के लिए दीपक
भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा में पंचमुखी दीपक अर्थात पांच बत्ती वाले दीपक का इस्तेमाल करना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दीपक को जलाने से साधक को न्यायिक विवाद में राहत देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Chaturmas 2025: चातुर्मास के दौरान घर के इन जगहों में जलाएं दीपक, शिव जी के साथ खुश होंगे भगवान विष्णु
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।