Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Darsh Amavasya 2023: दर्श अमावस्या पर इन उपायों से करें पितरों को प्रसन्न, जरूर मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 06:22 PM (IST)

    Darsh Amavasya 2023 हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं दर्श अमावस्या के उपाय।

    Hero Image
    Darsh Amavasya 2023 आषाढ़ मास के दर्श अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Darsh Amavasya 2023 Date and Upay: प्रत्येक कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को अमावस्या तिथि कहा जाता है। इस दिन चांद पूर्णतः दिखाई नहीं देता है। लेकिन हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष अध्यात्मिक महत्व है। शास्त्रों में दर्श अमावस्या को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विशेष दिन पर सच्चे मन से चंद्र देव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही मान्यता है कि दर्श अमावस्या के दिन पितर धरती पर आते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, कब है दर्श अमास्या और कुछ विशेष उपाय?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आषाढ़ दर्श अमावस्या 2023 तिथि 

    आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 17 जून, सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर

    आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि समाप्त- 18 जून, सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर

    दर्श अमास्या तिथि- 17 जून 2023, शनिवार

    आषाढ़ अमावस्या तिथि- 18 जून 2023, रविवार

    दर्श अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय

    • शास्त्रों में बताया गया है कि दर्श अमावस्या के दिन सुबह स्नान-ध्यान अवश्य करना चाहिए और तर्पण आदि जरूर करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    • जिन जातकों की कुंडली में चंद्र कमजोर स्थिति में हैं, उन्हें दर्श अमावस्या के दिन व्रत रखकर चंद्र देव की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को लाभ प्राप्त होता है।

    • ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की उपासना करने से व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई प्रकार की बिमारियों से मुक्ति मिल जाती है।

    • दर्श अमावस्या के दिन साधक मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही जो लोग योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होते हैं।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।