Move to Jagran APP

Darsh Amavasya 2021: आज है दर्श अमावस्या, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Darsh Amavasya 2021 हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का महत्व विशेष माना गया है। इस दिन चांद पूरी तरह से गायब होता है। इस दिन पितरों की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि अगर इस दिन पूर्वजों की पूजा की जाए तो यह बेहद ही शुभ होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 10:06 AM (IST)
Darsh Amavasya 2021: आज है दर्श अमावस्या, जानें क्या है इस दिन का महत्व
Darsh Amavasya 2021: आज है दर्श अमावस्या, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Darsh Amavasya 2021: हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का महत्व विशेष माना गया है। इस दिन चांद पूरी तरह से गायब होता है। इस दिन पितरों की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि अगर इस दिन पूर्वजों की पूजा की जाए तो यह बेहद ही शुभ होता है। इस दिन कई लोग व्रत करते हैं। कहा जाता है कि अगर इस दिन पूरे मन और श्रद्धा के साथ पूजा की जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं दर्श अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व।

loksabha election banner

दर्श अमवस्या का शुभ मुहूर्त:

13 मार्च 2021, मंगलवार

फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या

अमावस्या तिथि आरम्भ: 12 मार्च, सोमवार, दोपहर 03 बजकर 02 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त: 13 मार्च, मंगलवार, दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक

दर्श अमावस्या का महत्व:

आज दर्श अमावस्या के दिन चंद्रदेव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति को समृद्धि और सौभाग्य में वद्धि होती है। इन्हें भावनाओं और दिव्य अनुग्रह का स्वामी माना गया है। यह शिक्षा देते हैं कि अंधेरे में भी चमकते रहना चाहिए। इसे श्राद्ध की अमावस्या भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवारवालों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन व्यक्ति को पितृदोष से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके लिए पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि किए जाते हैं। इसे बेहद फलदायी माना गया है। अगर काफी समय से आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको दर्श अमावस्या का व्रत रखना चाहिए और चंद्र पूजन करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.