Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daan Ke Niyam: फायदे की जगह नुकसान कर सकता है इन चीजों का दान, जानिए सही नियम

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM (IST)

    कई लोग अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि करते हैं। शास्त्रों में दान करने से संबंधित कई नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर ही व्यक्ति को उसका फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि तरह की चीजों को दान में देने से व्यक्ति को इसका विपरीत परिणाम मिल सकता है

    Hero Image
    Daan Ke Niyam भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दान करना बहुत ही पुण्यकारी माना गया है। दान का अर्थ होता है कि उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। गरीबों, जरूरतमंदों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान देना बहुत ही पुण्य का काम माना गया है। लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें भूल से भी दान के रूप में नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ सकती हैं मुसीबतें

    झाड़ू केवल सफाई करने की वस्तु नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में इसे लक्ष्मी माता से जोड़कर देखा जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि झाड़ू को कभी दान के रूप में नहीं देना चाहिए। वरना इससे लक्ष्मी माता नाराज हो सकती है, जिससे व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  

    न दें ऐसी चीजों का दान

    शास्त्रों में बताया गया है कि कभी भी नुकीली चीजों जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार, इससे गृह क्लेश की स्थिति बनने लगती है।

    शनिदेव हो सकते हैं रुष्ट

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को तिल या सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दान में कभी भी इस्तेमाल हुआ तेल या फिर खराब हो चुका तेल नहीं देना चाहिए। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Chandra Gochar 2024: 07 जून को चंद्र देव मिथुन राशि में करेंगे गोचर, इन 03 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार हो दान करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को भोजन का दान देते समय इस बात का ध्यान रखें कि भोजन  बासी या खराब नहीं होना चाहिए। ऐसा भोजन दान के रूप में देने से इसका कोई पुण्य नहीं मिलता, बल्कि इसके विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner