Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daan Ke Niyam: भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, वरना नहीं मिलेगा पुण्य

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 06:36 PM (IST)

    Daan ka Mahatva दान करने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। माना जाता है कि जरूरतमंदो को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में दान से संबंधित कई नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ चीजों का दान देना वर्जित भी माना गया है।

    Hero Image
    Daan Ke Niyam भूलकर भी न करें इन चीजों का दान।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। सीधे शब्दों में दान देने का अर्थ है उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान देना सबसे पुण्य का काम माना गया है, लेकिन धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है जिनका भूलकर भी कभी दान नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं वह चीजें कौन-सी हैं जिनका दान देने से व्यक्ति मुसीबत में पड़ सकता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूलकर भी न करें इस चीज का दान

    झाड़ू केवल सफाई करने की वस्तु नहीं है बल्कि हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि कभी भी झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिस कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।  

    न दें नुकीली चीजों का दान

    शास्त्रों में यह भी वर्णन मिलता है कि कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे - चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का दान देने बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इनका दान देने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: जान लीजिए झाड़ू संबंधी वास्तु नियम, घर में कभी नहीं आएगी दरिद्रता

    न दें ऐसे तेल का दान

    माना जाता है कि तिल या सरसों के तेल का दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन कभी भी इस्तेमाल हुए तेल, खराब हो चुके तेल या बचे हुए तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

    खाने से संबंधित नियम

    किसी जरूरतमंद को भोजन का दान देना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन भोजन का दान देते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात कि भोजन बासी या खराब नहीं होना चाहिए। ऐसा भोजन दान करने से आपको पुण्य नहीं मिलता बल्कि इसके विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner