Daan Ka Mahatva: 10 प्रकार की चीजों का करते हैं दान, जानें गो दान, अन्नदान, वस्त्र दान, नमक दान आदि का महत्व
Daan Ka Mahatva दान का जीवन में बहुत महत्व है। हर धर्म में गरीबों को दान देने की बात कही गई है। दान वो है जो देकर भूल जाया जाए। हिन्दू धर्म में गोदान से लेकर कन्यादान तक की परम्परा है। गरीबों को नियमित दान की बात कही गई है।

Daan Ka Mahatva: दान का जीवन में बहुत महत्व है। हर धर्म में गरीबों को दान देने की बात कही गई है। दान वो है, जो देकर भूल जाया जाए। हिन्दू धर्म में गोदान से लेकर कन्यादान तक की परम्परा है। गरीबों को नियमित दान की बात कही गई है। इस्लाम में भी दान पुण्य का महत्व है, उसे जकात कहा जाता है। आय का एक निश्चित हिस्सा फकीरों के लिए दान करने की हिदायत दी गई है। सनातन धर्मावलम्बी वैसे तो नियमित रूप से दान करते हैं लेकिन श्राद्ध, संक्रांति, अमावस्या जैसे मौकों पर विशेषकर दान पुण्य किया जाता है। प्राय किन-किन चीजों का दान किया जाता है, वो यहां जान लेते हैं।
1 गो दान- धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है। गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।
2 अनाज का दान- अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।
3 घी का दान- गाय का घी एक पात्र (बर्तन) में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
4 तिल का दान- मानव जीवन के हर कर्म में तिल का महत्व है। खास कर के श्राद्ध और किसी के मरने पर। काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।
5 भूमि दान- अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं, तो किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को भूमि का दान करने से आपको संपत्ति और संतान लाभ देता है। किंतु अगर यह संभव न हो तो भूमि के स्थान पर मिट्टी के कुछ ढेले थाली में रखकर किसी ब्राह्मण को दान कर सकते हैं।
6 सोने का दान- सोने का दान कलह का नाश करता है।
7 चांदी का दान- चांदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।
8 वस्त्रों का दान- इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नया और स्वच्छ होना चाहिए।
9 गुड़ का दान- गुड़ का दान कलह और दरिद्रता का नाश कर धन और सुख देने वाला माना गया है।
10 नमक का दान- नमक का दान भी काफी कारगर माना गया है। खासकर की श्राद्धों के समय तो नमक दान करने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।