Copper Ring Benefits: किसे पहनना चाहिए तांबे का छल्ला, मिलते हैं गजब के फायदे
ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग रत्न और धातु पहनने के अलग-अलग लाभ बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को तांबे का छल्ला या अंगूठी पहनने से लाभ मिल सकता है। साथ ही जानते हैं कि तांबे का छल्ला धारण करने के लिए आपको बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सके।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई लोगों को चांदी का छल्ला या अंगूठी पहने देखा होगा। यह केवल एक आभूषण के तौर पर नहीं पहना जाता बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व माना गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन लोगों को तांबे का छल्ला पहने से ज्यादा लाभ मिलता है।
किससे है तांबे का संबंध
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, तांबे को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि तांबे का छल्ला पहना चाहिए, तो इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसी के साथ तांबे को मंगल ग्रह से भी जोड़ा गया है, इसलिए कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए भी चांदी का छल्ला धारण किया जा सकता है।
इन लोगों को मिलता है लाभ
ज्योतिष शास्त्र में तांबे का छल्ला मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इसी के साथ जिन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है, उन्हें भी तांबा (Copper) का छल्ला पहनने की सलाह दी जाती है।
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान
मिलते हैं ये फायदे
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को यश और सम्मान का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। जिससे समाज में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ता है।
साथ ही इससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। इसी के साथ जातक के लिए तरक्की और धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं।
तांबे का छल्ला पहनने के नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का छल्ला पहनने के लिए रविवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। जिसका कारण यह है कि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है और तांबा सूर्य ग्रह का ही प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ तांबे का छल्ला अनामिका उंगली यानी कि रिंग फिंगर में पहनना अच्छा होता है, क्योंकि इस उंगली को सूर्य की उंगली कहा जाता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में रोज-रोज होते हैं झगड़े... कीजिए वास्तु के ये उपाय, जिनसे परिवार में बढ़ेगा प्यार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।