Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Choti Diwali 2022: अगर 23 को धनतेरस तो छोटी दिवाली कब? जानिए इस प्रश्न का उत्तर

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 11:09 AM (IST)

    Choti Diwali 2022 इस साल छोटी दिवाली और दिवाली पर्व के बीच तिथि को लेकर दुविधा का माहौल बना हुआ है। कई जगह छोटी दिवाली 23 को बता रहें तो कुछ इसे दिवाली पर्व के साथ ही मानाने की सलाह दे रहे हैं।

    Hero Image
    Choti Diwali 2022: छोटी दिवाली कब है आइए जानते हैं क्या है सही तिथि।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Choti Diwali 2022: हिन्दू धर्म में दिवाली एक मुख्य पर्व है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती और भाई दूज पर्व के साथ इसका समापन हो जाता है। लेकिन इस वर्ष तिथियों के जाल ने लोगों को बड़ी दुविधा में डाल दिया है। जिस तरह इस बार दो दिन धनतेरस पर्व मनाए जाएंगे उसी तरह छोटी दिवाली को लेकर भी संशय का माहौल बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि छोटी दिवाली 23 अक्टूबर के दिन है तो कुछ बता रहे हैं कि छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन है। किस दिन पर छोटी दिवाली मनाई जाए इस पर असमंजस की स्थिति पैदा हो चुकि है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी छोटी दिवाली।

    इस दिन मनाई जाएगी छोटी दिवाली (Choti Diwali 2022 Date)

    ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जो लोग आज यानि 22 अक्टूबर 2022 के दिन धनतेरस पर्व मना रहे हैं उनके छोटी दिवाली 23 अक्टूबर के दिन है। वहीं जो 23 अक्टूबर को दिवाली पर्व मनाएंगे वह सभी बड़ी दिवाली के साथ ही नरक चतुर्दशी पर्व मनाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ शाम 06:03 पर होगा और इसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 05:27 पर हो जाएगा।

    काली चौदस 2022 तिथि और मुहूर्त (Kali Chaudas 2022)

    जो लोग 23 अक्टूबर 2022 को छोटी दिवाली मना रहे हैं उन्हें बता कि इस काली चौदस व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन काली चौदस का पूजा मुहूर्त 23 अक्टूबर 2022 को रविवार रात 11:42 से 24 अक्टूबर 2022 प्रात: 12:33 तक रहेगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner