Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saturday Born People Quality: शनिवार को जन्में बच्चे होते हैं मेहनती, जानिए इनके व्यक्तित्व व स्वभाव की खास बातें

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2022 05:37 PM (IST)

    Saturday Born People Quality शनिवार को पैदा होने वाले जातक अपने आप में मस्त रहते हैं। अगर गलती से भी इन जातकों का कोई अपमान कर दे तो ये लोग अपने उस अपमान को कभी नहीं भूलते हैं। इन जातकों को जीवन में बहुत संभलकर चलने की आदत होती है।

    Hero Image
    Saturday Born People Quality: शनिवार को जन्में व्यक्ति कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं।

    नई दिल्ली। Saturday Born People Quality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तिव उसकी राशि,कुंडली और जन्म तिथि पर निर्भर करता है। हर दिन का अपना महत्व और एनर्जी होती है। सप्ताह के जिस वार को बच्चा पैदा होता है उसके गुण भी उसमें साफ तौर पर झलकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। हम आपको बता रहे हैं शनिवार के दिन जन्मे लोगों के बारे में जिनपर शनिदेव का जीवनभर प्रभाव रहता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारीरिक बनावट और व्यक्तित्व: शनिवार को जन्म लेने वाले जातक शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं। इन जातकों का रंग कुछ-कुछ सांवला या गहरा होता है। शनिवार को पैदा होने वाले जातक अपने आप में मस्त रहते हैं। अगर गलती से भी इन जातकों का कोई अपमान कर दे तो ये लोग अपने उस अपमान को कभी नहीं भूलते हैं। इन जातकों को जीवन में बहुत संभलकर चलने की आदत होती है, इसलिए लोग इन्हें आलसी भी समझ लेते हैं। अकसर जब भी किसी बात की शुरूआत होती है, तो ये लोग उस बात का जबाब तर्क से देते हैं। और अच्छे लोगों को बुरा तथा बुरे लोगों को अच्छा समझ लेना इनकी आदत होती है। 

    शनिवार को जन्में लोगों का करियर: शनिवार को जन्में व्यक्ति कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये लोग प्रत्येक प्रकार की मेहनत के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे वो शारीरिक मेहनत हो अथवा मानसिक। शनिवार के दिन जन्म जातक योग्य होते हुए भी मान-सम्मान कुछ कम ही पाते हैं। यदपि ये लोग कर्मठ होते हैं। परन्तु इन लोगों को सफलता थोड़ी देर से मिलती है। इनके कार्य विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कृषि, वाहन संबंधी, भूगोल, पुरातत्व विभाग, जज, आईटी,जासूस, पत्थर, लकड़ी, लोहा इत्यादि हैं। 

    ऐसे होते हैं शनिवार को जन्में लोग

    शनिवार को जन्मे लोगों मेहनती स्वभाव के होते हैं। अपनी मेहनत से ये लोग भाग्य को पलट देते हैं, जो चाहते है उसे प्राप्त कर लेते हैं।

    इस दिन जन्में लोग जो भी काम करने की ठान लेते है, उसमें महारथ हासिल करने के बाद ही दम लेते हैं।

    ऐसे लोग मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग दान- पुण्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

    जिंदगी के शुरुआती दौर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बाद में इनका जीवन खुशियों से भर जाता है।

    ऐसे लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं और इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है।

    ये अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है। योग्य होते हुए भी ये मान-सम्मान कम पाते है। ये बुरे नहीं होते परंतु कई बार परिस्थितियां इन्हें बुरा बनने पर मजबूर कर देती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।