Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja Samagri List: जानें छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री? यहां देखें पूरी लिस्ट

    Chhath Puja Samagri List सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ 18 नवंबर दिन बुधवार से हो चुका है। छठ पूजा का प्रारंभ नहाय-खाय से हुआ। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियां क्या हैं?

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:20 AM (IST)
    जानें छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री क्या हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

    Chhath Puja Samagri List: सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ 18 नवंबर दिन बुधवार से हो चुका है। छठ पूजा का प्रारंभ कल नहाय-खाय से हुआ। बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों को सतर्कता भी बरतने की जरूरत है। आप या आपके कोई सगे-संबंधी इस बार छठ पूजा का व्रत रखने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि छठ पूजा में ​क्या-क्या सामग्री लगती है। इसके लिए आपको छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी आज ही कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियां क्या हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छठ पूजा की पूरी सामग्री की लिस्ट

    1. व्रत रखने वाले के लिए नए वस्त्र जैसे साड़ी, सूट और पुरुषों के लिए कुर्ता-पजामा या जो उनको पसंद हो।

    2. बांस का बना हुआ सूप। कुछ लोग पीतल सूप का भी प्रयोग करते हैं।

    3. बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां। इसमें छठ पूजा का प्रसाद रखा जाता है।

    4. दूध तथा जल रखने के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली खरीद लें।

    5. पूजा में प्रयोग के लिए 5 गन्ने, जिसमें पत्ते लगे हों।

    6. हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा।

    7. पानी वाला हरा नारियल।

    8. शरीफा, केला, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू (डाभ)।

    9. दीपक, चावल, सिंदूर और धूप।

    10. पान और साबुत सुपारी।

    11. शकरकंदी तथा सुथनी।

    12. मिठाई।

    13. शहद।

    14. चंदन, अगरबत्ती या धूप, कुमकुम तथा कपूर।

    15. गेहूं और चावल का आटा तथा गुड़।

    खरना वाले दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है। छठ पूजा के लिए प्रसाद में ठेकुआ जरूर बनाया जाता है। यह गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा चावल के आटे से कसार भी बनाया जाता है। एक तरह से यह चावल के आटे से बना लड्डू होता है।

    Chhath Puja Nahay Khay Time: चतुर्थी तिथि पर इस तरह करें नहाय-खाय, जानें तिथि और पूजा विधि

    सूर्य देव को अर्घ्य देने तथा छठ मैया की पूजा के लिए डाल सजाया जाता है। बांस के बड़े टोकरे में पूजा की सामग्री, प्रसाद आदि रखा जाता है। परिवार का पुरुष सदस्य उस डाल को सिर पर रखकर घाट तक पहुंचाता है। वहां पर छठ मैया की पूजा होती है तथा उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा संतान की कामना, उसके सुखी तथा सफल जीवन के लिए की जाती है। छठ पूजा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।