Shani Dev: शनिदेव की पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट
धार्मिक मत है कि शनिदेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन विधि पूर्वक शनिदेव की पूजा करें। इस समय सरसों या तिल के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। इस उपाय (Shani Upay) को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शनि मजबूत रहने पर जातक को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। सरकारी नौकरी के भी प्रबल योग बनते हैं। शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते हैं। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक शनिदेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: साल 2025 में तीन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर
शनि मंत्र
1. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः
2. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
3. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
4. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।
5. नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक शनिवार के दिन पूजा के समय 'ऊँ शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने हेतु 'ऊँ शान्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ शरण्याय नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक न्याय के देवता की कृपा पाने के लिए 'ऊँ सर्वेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ सुन्दराय नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक मोक्ष प्रदाता की कृपा पाने के लिए 'ऊँ घनरूपाय नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक शनिवार के दिन पूजा के समय 'ऊँ महेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक दुख दूर करने के लिए 'ऊँ नीलवर्णाय नम:' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ऊँ वेद्याय नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक दुखों से मुक्ति पाने के लिए 'ऊँ वीराय नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक धन की समस्या दूर करने के लिए 'ऊँ गोचराय नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक शनिवार के दिन पूजा के समय 'ऊँ वरिष्ठाय नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: इन 3 मंदिरों में लगती है यम देवता की कचहरी, इनमें एक है हजार साल पुराना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।