Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब? जानिए तिथि, सूतक काल सहित किन जगहों पर आएगा नजर
Chandra Grahan 2023 ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण मई माह की शुरुआत में ही लगने वाला है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

नई दिल्ली, Chandra Grahan 2023: इस साल पूरे चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण मई माह में लगने वाला है। इससे पहले 10 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन होता है। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल के साथ किन-किन जगहों पर आएगा नजर।
कब लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण?
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने वाला है। ये दिन काफी खास है क्योंकि इस दिन वैशाख पूर्णिमा के साथ बुद्ध पूर्णिमा भी है। बता दें कि चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा, जो करीब 1 बजे हट जाएगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे और 15 मिनट का होगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।
कब लगेगा सूतक काल
शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
बता दें कि चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे से सूतक काल लगने के साथ-साथ मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण 2023?
बता दें कि जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया नहीं पड़ती है, बल्कि उपछाया पड़ती है, तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ऐसे ग्रहण में चांद की रोशनी में हल्का सा धुंधलापन आ जाता है और चंद्रमा का रंग मटमैला हो जाता है। अंग्रेजी में इसको (Penumbra) कहते हैं।
कहां देखा जाएगा पहला चंद्र ग्रहण 2023
बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिक, अटलांटिक, महासागर, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप अफ्रीका में देखा जा सकता है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।