Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2023: जल्द लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 02:46 PM (IST)

    Chandra Grahan 2023 हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। बता दें कि 5 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    Hero Image
    Chandra Grahan 2023: जानिए किन राशियों पर पड़ सकता है चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chandra Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण दौरान सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ता है। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। हिन्दू पंचांग की मानें तो 5 मई 2023, शुक्रवार (Chandra Grahan 2023 Date) को इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण के दौरान किन-किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि

    चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में वह कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसका प्रभाव उनके आर्थिक क्षेत्र पर पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा और कानूनी विवाद में फंसने की संभावना अधिक है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को भी चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान लोगों से वाद-विवाद हो सकता है, साथ ही परिवार में भी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अन्य चिंताओं के कारण मन परेशान रह सकता है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों पर भी चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। ग्रहण की अवधि में भगवान शिव की आराधना अवश्य करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातक को कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। साथ ही परिवार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले कई बार सोच-विचार अवश्य करें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।