Chandra Grahan 2022 Time in India: भारत में इस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण में करें ये कार्य
Chandra Grahan 2022 इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवम्बर को लगने जा रहा है। इस साल यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल और नियमों का पाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chandra Grahan 2022 Time in India: 8 नवम्बर के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण इस साल दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव भारतीय भू-भाग पर भी पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के ठीक पन्द्रह दिन बाद देव दीपावली के दिन यह चंद्र ग्रहण लगेगा। बता दें कि ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन लगता है। साल 2022 का अंतिम ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। आइए जानते हैं कहां-कहां दिखाई देगा यह ग्रहण। साथ ही भारत में किस समय नजर आएगा?
कब और कहां दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Visibility in India)
हिन्दू पंचांग के अनुसार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में 8 नवम्बर 2022 को शाम 05:32 से शुरू होगा और इसका समापन 06:18 पर होगा। इस दिन सूतक काल 9 घंटे पहले यानि सुबह 09:21 से शुरू हो जाएगा और चंद्र ग्रहण के साथ खत्म हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्वी भागों में नजर आएगा। जैसे कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, गुवाहाटी, रांची जैसे शहरों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये आसान काम (Chandra Grahan 2022 Upay)
-
चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करते रहें। साथ ही उनके बीज मंत्रों का जाप करते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि देवी-देवताओं की मुर्तियों को ग्रहण खत्म होने तक कोई स्पर्श ना करे।
ग्रहण के दौरान जितना हो सके भूख और प्यास पर काबू करना चाहिए। इस दौरान अन्न और जल को ग्रहण करने से बचें। लेकिन यह नियम गर्भवती महिला, बच्चे और वृद्ध लोगों पर लागू नहीं होता है।
ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा या रामचरितमानस का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मन शांत रहता है और बुरे विचारों को उत्पन्न होने से बचाव मिलता है। इसके साथ ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से भी व्यक्ति और उसका परिवार सुरक्षित रहता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।