Chanakya Niti: आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये आदतें, जानें चाणक्य जी के विचार
आचार्य चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा करते हैं। उन्होंने चाणक्य नीति में कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जो व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा बना सकती है। ऐसे में जितना जल्दी हो सके इस आदतों को छोड़ देना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस बारे में आचार्य चाणक्य के क्या विचार हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी व्यक्ति की कुछ आदतें उसके लिए मुसीबत का सबब बन सकती हैं। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti tips) ने भी कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जिनके होने पर आपको कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है। चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य इस बारे में क्या कहते हैं।
जल्दी बदलें ये आदत
जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति हर दम नेगेटिव चीजें सोचना रहता है, उसके मन में हमेशा किसी-न-किसी बात की चिंता बनी रहती है। साइंस ने भी यह माना है कि मेंटल स्ट्रेस और टेंशन उम्र बढ़ाने का काम करती हैं। यही कारण है कि नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति समय से पहले बूढ़े नजर आते हैं।
खुलकर जिएं अपना जीवन
आचार्य चाणक्य का कहना है कि, जो व्यक्ति खुद को बहुत ज्यादा बंधनों में बांध लेता है वह अपनी भावनाओं और विचारों को अच्छे से व्यक्त नहीं कर पाता। इसका असर व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। इसलिए चाणक्य आपको सलाह देते हैं कि अपने जीवन को खुलकर जीना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: वैवाहिक जीवन में चाहते हैं मिठास, तो अपनाएं चाणक्य नीति के विशेष गुण
रखें इस बात का ध्यान
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इस बात का भी वर्णन किया है कि, जो व्यक्ति बहुत ज्यादा यात्रा करता है, वह भी समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं। क्योंकि यात्रा के दौरान व्यक्ति अपनी दिनचर्या और खानपान का सही से ख्याल नहीं रख पाता। साथ ही लगातार या अधिक यात्रा करने से शारीरिक थकान बनी रहती है। ऐसे में अगर आप यात्रा करने के शौकीन हैं, तो इसके साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान जरूर रखें।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताए दिन में सोने के नुकसान, जानने के बाद आज ही छोड़ देंगे ये आदत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।