Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti tips: चाणक्य के अनुसार जीवन में अपनाएंगे ये गुण, तो कभी नहीं होंगे असफल

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 08:00 AM (IST)

    Chanakya Niti tips जीवन में हर व्यक्ति एक सफल इंसान बनना चाहता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसी कई बातें बताई हैं जिन्हें जीवन में उतारने से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार वह कौन-से गुण हैं जिन्हें जीवन में उतारने से व्यक्ति को कई हार का मुंह नहीं देखना पड़ता।

    Hero Image
    Chanakya Niti tips सफल बनने के लिए जीवन में इन गुणों का होना है जरूरी।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chanakya Niti tips: आचार्य चाणक्य को अर्थशास्‍त्र और नीतिशास्‍त्र का जनक माना जाता है। उन्होंने जीवन जीने के भी कई पहलुओं के बारे में बताया है। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफल बनने के लिए व्यक्ति में कुछ गुणों का होना आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आत्मविश्वास का होना जरूरी

    यदि आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना रास्ता ढूंढ ही लेता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, आत्मविश्वास एक ऐसी वस्तु है जो व्यक्ति को कभी नहीं हारने देती। इसलिए आत्मविश्वास के होने पर व्यक्ति को जीवन में कोई नहीं हरा सकता।

    ज्ञान नहीं होने देता असफल

    ज्ञान किसी भी व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, चाहे किताबी ज्ञान हो या किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान, वह कभी बेकार नहीं जाता। इसलिए ज्ञानी व्यक्ति भी जीवन में कभी असफल नहीं होता।

    मेहनत कभी नहीं जाती खाली

    व्यक्ति चाहे तो अपनी मेहनत के बल पर किसी भी असंभव चीज को संभव कर सकता है। व्यक्ति द्वारा की गई मेहनत को फल एक दिन जरूर मिलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। ऐसे में मेहनती व्यक्ति भी जीवन में सफल बनता है।

    इन गुणों का होना जरूरी

    जो व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने आंख, कान खुले रखता है अर्थात सतर्क रहता है उसे भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। आर्चाय चाणक्य यह भी कहते हैं कि जो व्यक्ति धन का सदुपयोग करना जानता है और बुरे वक्त के लिए धन संभालकर रखता है वह भी जीवन में सफल बनता

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner