Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: चाणक्य नीति से जानिए, किस प्रकार के व्यक्ति सदैव जीवन में पाते हैं सफलता?

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 05:58 PM (IST)

    Chanakya Niti आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीतियों को अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा और उनका पालन किया जाता है। इसमें आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता के कई गुण बताए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन बातों का रखें ध्यान।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति का श्रवण और पाठन आज भी किया जाता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचार्य चाणक्य ने जीवन, अर्थ, व्यवहार, रणनीति इत्यादि के विषय को चाणक्य नीति में विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने जीवन में कुछ ऐसे सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए, जिससे भविष्य में आने वाली बाधाओं को पार किया जा सकता है। आइए आचार्य चाणक्य से जानते हैं, कुछ ऐसे ही सफलता के गुण।

    चाणक्य नीति के इस ज्ञान का रखें ध्यान (Chanakya Niti in Hindi)

    मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम् ।

    दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता।।

    इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य बता रहे हैं कि जिस स्थान पर मूर्खों का सम्मान नहीं होता है, अन्न का भंडार भरा रहता है, पति-पत्नी या परिवार में कभी कलह नहीं होते हैं। वहां स्वयं माता लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपने व्यवहार में विनम्रता लानी चाहिए, क्योंकि ऐसा व्यक्ति ही समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति करता है और सफल बनता है।

    उपसर्गेऽन्यच्रके च दुर्भिक्षे च भयावहे।

    असाधुजनसम्पर्के पलायति स जीवति।।

    चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि उपद्रव या लड़ाई हो जाने पर या अकाल पड़ जाने पर या दुष्ट लोगों का साथ मिलने पर जो व्यक्ति समय रहते भाग जाता है या पलायन कर जाता है। वही व्यक्ति जीवित रहता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है। इसलिए व्यक्ति को हर काम सोच समझ कर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक गलत निर्णय भविष्य को तहस-नहस कर सकती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।