नौकरी-पैसा ही काफी नहीं! चाणक्य नीति के अनुसार बेटी के लिए वर चुनते समय जरूर परखें ये गुण
आचार्य चाणक्य ने बेटी के लिए योग्य वर चुनने के लिए महत्वपूर्ण नीतियां बताई हैं, जो केवल नौकरी या शिक्षा ...और पढ़ें
-1791102632004_m.webp)
चाणक्य नीति: कैसा हो बेटी का वर? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री और मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने एक सफल जीवन जीने के लिए कई खास नीतियां बताई हैं। ऐसा माना जाता है कि जीवन में चाणक्य नीति का पालन करने से व्यक्ति न सिर्फ तरक्की करता है, बल्कि उसके रिश्ते भी मजबूत होते हैं। हर माता-पिता का यह सबसे बड़ा सपना होता है कि वे अपनी बेटी के लिए एक योग्य और समझदार जीवनसाथी चुनें, जिससे उनकी बेटी का जीवन खुशियों से भरा रहे और उसे कभी किसी बात की कमी न हो।
आज के समय में जब लोग बेटी के लिए लड़का देखने जाते हैं, तो वे अक्सर लड़के की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी आदि की जानकारी ही लेते हैं, लेकिन चाणक्य नीति में बताया गया है कि बेटी के लिए रिश्ता तय करते समय लड़के में कुछ विशेष गुण जरूर देखने चाहिए, जिससे उनकी बेटी ससुराल में हमेशा खुश रहे और उसे कभी कोई दुख न झेलना पड़े।
यह जानकर आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि लड़के में ऐसे कौन-से गुण होने चाहिए, जिससे बेटी सदैव खुश रहे? आइए इस आर्टिकल में आपको चाणक्य नीति में बताए गए उन विशेष गुणों के बारे में बताते हैं।
धर्म के प्रति आस्था- लड़की के लिए लड़का देखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लड़के की धर्म के प्रति आस्था है या नहीं। चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों की धर्म में आस्था नहीं होती, वे लोग परिवार को सही तरीके से नहीं चला पाते हैं, जिसके कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। चाणक्य का मानना था कि पुरुषों में धर्म के प्रति आस्था जरूर होनी चाहिए, तभी वे एक सुखी और सफल परिवार बना सकते हैं।
मेहनती- लड़का मेहनती होना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति जीवन में लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करता है, उसे जीवन में सफलता मिलती है। ऐसे लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को किसी भी चीज की कमी नहीं होने देते हैं। ऐसे पुरुष समाज और परिवार में भी अपार मान-सम्मान पाते हैं।
वफादारी- आचार्य चाणक्य के अनुसार, एक सुखी और सफल वैवाहिक जीवन के लिए पुरुष में वफादारी का होना सबसे जरूरी है। हर महिला की यही चाहत होती है कि उसका पार्टनर प्रेम में पूरी तरह ईमानदार रहे और उसे जीवन में कभी धोखा न दे। आचार्य चाणक्य की नीति के मुताबिक, जिन लड़कों में अपने रिश्ते के प्रति अटूट निष्ठा और वफादारी होती है, उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- Office Politics से हैं परेशान? चाणक्य की इन 5 नीतियों से बनें सबसे स्मार्ट, कोई नहीं कर पाएगा आपका इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: पति की ये 3 आदतें बर्बाद कर सकती हैं गृहस्थी, पत्नी से बात-बात पर होने लगते हैं लड़ाई-झगड़े
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
