Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, इन लोगों के घर पर स्वयं चली आती हैं लक्ष्मी जी, नहीं होती पैसों की कमी

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 05:23 PM (IST)

    चाणक्य नीति में सफलता प्राप्ति के लिए कई बातें बताई गई हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताते हैं कि किन लोगों के घर में लक्ष्मी जी स्वयं चली आती हैं। ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि लक्ष्मी जी का वास आपके घर में सदा बना रहे तो चाणक्य द्वारा बताई गई इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

    Hero Image
    Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, इन लोगों के घर पर स्वयं चली आती हैं लक्ष्मी ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti Tips: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति पर अपनी दया दृष्टि बनाती हैं, उसे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। अगर आप भी इन लोगों में शामिल होना चाहते हैं, तो इस बातों का ध्यान जरूर रखें।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां नहीं होता लक्ष्मी जी का वास

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन घरों में हमेशा अन्न का सम्मान किया जाता है, वहां लक्ष्म जी की कृपा से कभी किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है और ऐसे लोगों का भंडार भी हमेशा भरा रहता है। लेकिन वहीं जिन घरों में उनका अन्न का सम्मान नहीं किया जाता और भोजन बर्बाद किया जाता है ऐसे लोगों के यहां अन्नपूर्णा माता का वास नहीं होता।

    इन लोगों को मिलती है कृपा

    चाणक्य के अनुसार, जिन घरों में ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान नहीं किया जाता, वहां भी लक्ष्मी जी का वास कभी नहीं होता। इसलिए व्यक्ति को हमेशा घर के बड़े और ज्ञानी लोगों का सम्मान करना चाहिए। तभी व्यक्ति को लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त हो सकती है।

    जरूर ध्यान रखें ये बात

    आचार्य चाणक्य बताते हैं, कि उस घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है, जिस घर में पति-पत्नी स्नेह पूर्वक रहते हैं और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

    सफलता के लिए यह काम है जरूरी

    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का मेहनत करना बहुत जरूरी है। क्योंकि चाणक्य के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा भी मेहनती व्यक्ति को ही प्राप्त होती है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत के साथ निभाना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'