विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसा आने के बाद रुकता क्यों नहीं? आचार्य चाणक्य ने बताई इंसान की वे 4 कमजोरियां, जो उसे कर्ज में डुबो देती हैं

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:36 AM (IST)

कड़ी मेहनत के बावजूद कई लोग आर्थिक तंगी का सामना करते हैं क्योंकि पैसा उनके पास टिकता नहीं है। आचार्य चाणक्य ने इसके चार मुख्य कारण बताए हैं: दिखावा, बचत न करना, नशे की आदत और लालच।

अच्छी कमाई के बाद भी क्यों खाली रह जाती है जेब? (Picture Credit: AI Generated)

अच्छी कमाई के बाद भी क्यों खाली रह जाती है जेब? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, जिससे वे अपने परिवार को एक बढ़िया भविष्य दे सकें। सभी का सपना होता है कि उनके परिवार में किसी भी सदस्य को जीवन में किसी भी कमी का सामना न करना पड़े।

लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता है कि एक बढ़िया कमाई होने के बाद भी जेब खाली रहती है और बचत के नाम पर कुछ भी हाथ नहीं बचता, जिसकी वजह से जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

आखिर जेब में पैसा क्यों नहीं रुकता? इस पर महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने वजह बताई है। इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन कारणों से व्यक्ति धनवान नहीं बन पाता? अगर आप भी पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं चाणक्य नीति के वे नियम, जिन्हें जीवन में अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

दिखावा करना- जो लोग जीवन में अधिक धन कमा लेते हैं, वे लोगों के सामने दिखावा करने की लत की वजह से बिना सोचे-समझे पैसे को लुटा देते हैं। साथ ही लोग सामने वाले की कमजोरी को जानकर फायदा उठा लेते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों के पास ज्यादा समय तक धन नहीं टिकता है। इसलिए जीवन में भूलकर भी धन का दिखावा नहीं करना चाहिए। इस तरह की गलती करने से जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धन की बचत न करना- अक्सर लोग जो पैसा कमाते हैं, उसमें से कोई बचत नहीं करते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में बिना वजह धन खर्च करने से बचना चाहिए। जो लोग धन का निवेश नहीं करते हैं, उन्हें भविष्य में पैसों की कमी की समस्या हो सकती है।

नशे की आदत- जब किसी व्यक्ति को नशे की आदत लग जाती है, तो यह लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देती है। यही कारण है कि नशे की लत में डूबा व्यक्ति कभी भी सोच-समझकर खर्च नहीं करता है। इसी कारण से लोग जीवन में कर्ज में डूब जाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, नशे की लत में धन खर्च करने से जेब खाली रहती है और आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

लालच- लालची लोग धन की भूख में किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही आदत उन पर भारी पड़ती है। लालच के कारण उनकी चालें उल्टी पड़ जाती हैं, जिससे वे सब कुछ गंवा बैठते हैं और धन से तिजोरी खाली हो जाती है।

यह भी पढ़ें- अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाली होती है इन लोगों की आदत, चाणक्य नीति में बताया गया है इनका स्वभाव

यह भी पढ़ें- हर छोटी बात पर घबराने वाले लोग अपनाएं चाणक्य की ये 3 नीतियां, मन को मिलेगा सुकून

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।