विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: रिश्ते में आने लगी दूरी? इन 4 संकेतों से समझें कब बिगड़ने लगती है बात

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:30 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में रिश्तों की मजबूती और टूटने के संकेतों पर प्रकाश डाला है। बातचीत में कमी, ...और पढ़ें

भूलकर भी न करें इन संकेत को इग्नोर (Picture Credit: AI Generated)

भूलकर भी न करें इन संकेत को इग्नोर (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. बातचीत में कमी रिश्ते की दूरी बढ़ाती है।

  2. बार-बार झगड़े होना वैवाहिक जीवन में अशांति लाते हैं।

  3. पार्टनर द्वारा सम्मान में कमी रिश्ते को कमजोर करती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में चाणक्य नीति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। चाणक्य नीतियों का जीवन में पालन करने से रिश्ते में मजबूती आती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सफलता के मार्ग खुलते हैं। आचार्य चाणक्य ने रिश्तों की गहराई के बारे में विस्तार से बताया है।

चाणक्य नीति के अनुसार, जब लोगों के रिश्ते में दूरी आने लगती है, तो कुछ विशेष संकेतों के द्वारा पता लगाया जा सकता है कि रिश्ते टूट सकते हैं। इसलिए इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि रिश्ता टूटने से पहले कौन-से संकेत देखने को मिलते हैं।

बातचीत कम हो जाना- चाणक्य नीति में बताया गया है कि रिश्ते को बनाए रखने के लिए बातचीत का होना बहुत जरूरी होता है। जब लोगों के बीच पहले की तुलना में बातचीत कम हो जाए, तो रिश्ते में दूरी आ सकती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत कम हो जाने की वजह के बारे में पूछें और समस्या को दूर करें। ऐसा करने से रिश्ते में आने वाली दूरी खत्म होगी।

बार-बार झगड़े होना- जब आपके पार्टनर के साथ बार-बार झगड़ा हो और पार्टनर क्रोध में आकर आपको कुछ गलत शब्द बोल दें, तो ऐसी स्थिति में रिश्ते में दूरी आ सकती है और घर में सुख-शांति का माहौल नहीं रहता है। इसलिए पार्टनर से बार-बार झगड़े होने पर उन्हें सही से समझाएं, जिससे रिश्ते में आने वाली दूरी खत्म हो जाए। अगर आप इस चाणक्य नीति का पालन करेंगे, तो रिश्ते में मजबूती आएगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

सम्मान में कमी आना- चाणक्य नीति के अनुसार, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी होता है कि पार्टनर आपका सम्मान करे। जब आपका पार्टनर आपका सम्मान नहीं करता है, तो इसकी वजह से रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को उनके व्यवहार के बारे में समझाएं।

धोखा देना- जब आपका पार्टनर आपको जीवन में धोखा देने लगे, तो इसे रिश्ते टूटने का संकेत माना जाता है। रिश्ते को चलाने के लिए यह बेहद जरूरी होता है कि पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा करें। चाणक्य नीति के अनुसार, जब एक बार धोखा मिलता है, तो रिश्ते में हमेशा के लिए खटास आ जाती है। चाणक्य नीति से यह सीख मिलती है कि पार्टनर को कभी धोखा नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 5 लक्षणों वाले दोस्तों से रहें सावधान, आस्तीन के सांप होते हैं; पीठ पीछे करते हैं वार

यह भी पढ़ें- ऑफिस हो या घर, हर जगह दबदबा बनाकर रखने वालों से निपटने के लिए अपनाएं चाणक्य की 3 नीतियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।