विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य की ये 5 नीतियां जो बताती हैं कि धन किसका मित्र है और किसका है शत्रु

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:59 PM (IST)

क्या धन आपका मित्र है या शत्रु? आचार्य चाणक्य की 5 खास नीतियों से समझिए कब पैसा सुख और सुरक्षा ...और पढ़ें

धन का सही उपयोग उसे मित्र बनाता है, जबकि गलत उपयोग शत्रु।  (Picture Credit- AI Generated)

 धन का सही उपयोग उसे मित्र बनाता है, जबकि गलत उपयोग शत्रु। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धन का जीवन में बहुत अधिक महत्‍व है, मगर यह धन कभी आपका मित्र तो कभी आपका शत्रु भी बन सकता है। अगर इसका उपयोग समझदारी से किया जाए, तो यह जीवन को सुखी और सुरक्षित बना सकता है। वहीं, गलत तरीके से खर्च किया गया पैसा परेशानी का कारण भी बन सकता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों से भी यह समझा जा सकता है कि कब धन आपका मित्र है, तो कब आपका शत्रु है। तो चलिए इसे विस्‍तार से समझते हैं।

संकट के समय काम आता है बचाया हुआ धन

आचार्य चाणक्य की नीतियों से यह सीख मिलती है कि व्यक्ति को भविष्य की परेशानियों के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। जीवन में कब और कैसी परिस्थिति आ जाए, यह कोई नहीं जानता। ऐसे में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हमेशा बचाकर रखने में समझदारी है। बचाया हुआ धन हमेशा आपका मित्र होता है।

जरूरतमंदों की मदद में लगाएं पैसा

धन का सही उपयोग बहुत जरूरी है। धन केवल अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए भी कमाना जरूरी है। गरीबों को भोजन कराना, बच्चों की पढ़ाई में मदद करना और जरूरत पड़ने पर किसी की आर्थिक सहायता करने के लिए जिस धन का आप इस्‍तेमाल करते हैं, वह हमेशा आपके लिए मित्र के समान होता है।

दिखावे के लिए खर्च करना पड़ सकता है भारी

धन का इस्‍तेमाल दिखावे और अहंकार के लिए कर रहे हैं, तो संभल जाएं क्‍योंकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए महंगे कपड़े, गाड़ियां और दूसरी चीजें खरीदना और उसमें धन को खर्च करना, हो सकता है कि आपको कुछ पल के लिए आत्मसंतुष्टि देता हो, मगर अपनी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना केवल दिखावे के लिए पैसा खर्च करना आपको भारी पड़ सकता है।

गलत तरीके से कमाया गया धन बन सकता है परेशानी

धन कमाने के लिए मेहनत और ईमानदारी का रास्ता अपनाना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति झूठ, धोखाधड़ी या दूसरों का नुकसान करके पैसा कमाता है, तो उसे भविष्य में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा पैसा आपके लिए शत्रु समान ही है। गलत तरीकों से कमाया गया धन कानूनी मुश्किलों, बदनामी और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए धन कमाने के साथ यह भी जरूरी है कि कमाई का तरीका सही हो।

बुरी आदतों में पैसा बर्बाद करना है नुकसानदायक

धन की कद्र करना सभी के लिए बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपनी कमाई को नशे, जुए या दूसरी नुकसानदायक आदतों को पूरा करने में खर्च करता है, वह धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाता जाता है। ऐसी आदतों के कारण परिवार की जरूरतें अधूरी रह जाती हैं और धन खत्‍म हो जाता है। ये स्थितियां आपके रिश्तों में तनाव पैदा करती हैं। इसलिए पहले अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में कौन है सच्चा दोस्त और कौन छुपा दुश्मन? चाणक्य नीति की इन 5 बातों से तुरंत पहचानें

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: छोटी-छोटी बातों की चिंता से हैं परेशान? जीवन आसान बना देंगी चाणक्य की ये 4 नीतियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।