विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: रिश्तेदारों से छुपाएं ये 11 सच, वरना जिंदगी भर पछताओगे!

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:28 PM (IST)

आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में बताया है कि कुछ बातों को रिश्तेदारों से गुप्त रखना चाहिए ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।

रिश्तेदारों को भूलकर भी न बताए ये गुप्त बातें

रिश्तेदारों को भूलकर भी न बताए ये गुप्त बातें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में साफ-साफ कहा है कि, कुछ बातों हमेशा गुप्त रखनी चाहिए। ऐसी बातें रिश्तेदारों को बताने से आपको भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आचार्य चाणक्य के सिद्धांत सिर्फ इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आज के दौर में उनके द्वारा कही गई बातें एकदम फिट बैठती हैं। आज के समय में जहां आपसी मतभेद, प्रतिस्पर्धा और तुलना में लगे रहते हैं, वहीं चाणक्य हमें सचेत करते हैं कि, हर बात को सबक साथ शेयर करना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

सही मायनों में असल बुद्धिमत्ता कुछ बातों को अपने तक ही सीमित रखने में है, ताकि हम अपनी गरिमा, मानसिक शांति और भविष्य की रक्षा कर सकें। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि, 11 ऐसी बातें हैं, जिन्हें भूलकर भी अपने रिश्तेदारों से शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 11 अहम बातें।

1. अपनी आय किसी से शेयर मत करो

कभी भी अपनी वास्तविक इनकम का खुलासा किसी सदस्य के सामने नहीं करना चाहिए। अपनी कमाई का खुलासा करने पर रिश्तेदारों में ईर्ष्या पैदा हो सकती है। धन से जुड़ी चीजों को जितना हो सके उतना गोपनीय रखना चाहिए।

2. अपने प्यार और निजी पलों के बारें में

कभी भी अपने प्यार और निजी पलों को किसी को न बताए। बाहरी लोगों यहां तक कि अपने रिश्तेदारों को भी अपने निजी पल या प्यार के बारे में चीजें न शेयर करें, ऐसा करने से रिश्तेदार के दखल से भी आपके रिश्ते में गलतफहमी और संदेह पैदा हो सकता है।

3. अपने संघर्षों को साझा न करें

व्यक्ति को कभी भी अपने अतीत की गरीबी या आज आप जिस मुकाम तक पहुंचे हैं और वहां पहुंचने के लिए आपको किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनके बारे में भी बताने से बचें। लोग अक्सर आपकी मेहनत की सराहना करने के बजाय आपकी पिछली परिस्थितियों को कमजोरी के रूप में याद कर सकते हैं।

4. घर में होने वाली झगड़े

पारिवारिक झगड़ों और वाद-विवाद को हमेशा घर की चारदीवारी तक ही रखना चाहिए। जब ये मुद्दे घर से बाहर जाते हैं, तो सिर्फ चर्चा का विषय बनकर रह जाते हैं और आपके परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं।

5. भविष्य की बड़ी योजनाएं

जब तक सफलता आपको वास्तव में न मिल जाए, तब तक उसका बखान करने से बचें। अपनी योजनाओं को पहले से बता देने पर उसके पूरे होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

6. मानसिक पीड़ा और भावनात्मक कष्ट

कोई भी रिश्तेदार आपकी परवाह नहीं करता है। अगर आप अपना भावनात्मक दर्द सबसे साथ बांटेंगे, तो कुछ लोग सहानुभूति दिखाने के बजाय भविष्य में इसका इस्तेमाल आपके खिलाफ हथियार के रूप में कर सकते हैं।

7. दूसरों से अपनी तुलना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, कभी भी दूसरों से अपनी तुलना न करें। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास कमजोर होता है और सुनने वाले आपके आत्मविश्वास की कमी का फायदा उठा सकते हैं।

8. गुप्त दान और सेवा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, दान का असल फल तभी मिलता जब उसे गुप्त रूप में किया जाए। यदि आप दूसरों के सामने अपनी उदारता का बखान करते हैं, तो यह दान सेवा नहीं, बल्कि दिखावा बनकर रह जाता है।

9. अपनी कमियां और डर

अपनी कमियां और डर को कभी भी दूसरों के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि, शत्रु और ईर्ष्यालु स्वभाव का व्यक्ति आपकी कमजोरी को जानता है, उसे आपको हराने के लिए किसी हथियार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

10. पुरानी गलतियां और बुरी आदतें

जीवन में हर कोई कुछ न कुछ गलतियां जरूर करता है। अपनी पिछली कमियों पर ध्यान न दें क्योंकि लोग आपकी वर्तमान खूबियों को भूलकर आपकी गलतियों के आधार पर आपका मजाक उड़ा सकते हैं।

11. अधूरे प्रोजेक्ट और सपने

जो काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसके बारे में चर्चा करने से बचना चाहिए। अगर काम असफल रहा, तो लोग आपकी काबिलियत पर सवाल उठाएंगे और आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन लोगों पर भूलकर भी न करें आंख बंद करके भरोसा, वरना जीवनभर पड़ेगा पछताना

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो आज ही कर दें इनका त्याग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।