Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Pradosh Vrat 2025: चैत्र माह में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? अभी नोट करें डेट और पूजा टाइम

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 10:58 AM (IST)

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र पहले महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र माह में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) किया जाता है। इस व्रत को करने से साधक को सभी डर से छुटकारा मिलता है।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2025: महादेव को प्रिय है प्रदोष व्रत (Pic Credit-Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस व्रत को हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat Chaitra 2025) के दौरान महादेव के नाम का ध्यान करना चाहिए। साथ ही श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में दान करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत (Chaitra Pradosh Vrat Kab Hai) के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अब जल्द ही चैत्र माह की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह में प्रदोष व्रत कब-कब किया जाएगा?

    (Pic Credit-AI)

    मार्च में कब-कब है प्रदोष व्रत? (Pradosh Vrat 2025 March)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में पहला प्रदोष व्रत 27 मार्च को है। वहीं, दूसरा प्रदोष व्रत 10 अप्रैल को किया जाएगा।

    गुरु प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 27 मार्च को देर रात को 01 बजकर 42 मिनट से शुरु होगी और तिथि का समापन 27 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में होती है। 27 मार्च को पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 06 बजकर 36 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2025: चैत्र माह कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, पढ़िए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    गुरु प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 09 अप्रैल को 10 बजकर 55 मिनट से शुरु होगी और अगले दिन यानी 11 अप्रैल को रात 01 बजे तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 10 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 59 मिनट तक है।

    ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

    अगर आप महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन लाल रंग के वस्त्र, गुड़ का दान करें। साथ ही अन्न का भी दान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Month 2025: कब से होगी चैत्र माह की शुरुआत? पढ़िए धार्मिक महत्व और नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।