Chaitra Navratri 2025: कन्या पूजन में न करें ये गलतियां, रुष्ट हो सकती हैं मां दुर्गा
चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। इस दौरान नवदुर्गा की पूजा का विधान है। वहीं इस दौरान कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है जिसका पालन सभी व्रती करते हैं। हालांकि कई ऐसी बातें जिनका पालन करना लोग भूल जाते हैं तो आइए यहां उन गलतियों के बारे में जानते हैं जो कन्या पूजन (Navratri Kanya Pujan 2025) के समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत महत्व है। इस मौके पर नौ छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है। कन्या पूजन के दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं। हालांकि कई बार ये गलतियां अनजाने में होती हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान (Navratri Kanya Pujan 2025) किन चीजों से बचना चाहिए, आइए जानते हैं।
कन्या पूजन में न करें ये गलतियां (Navratri Kanya Pujan 2025 Dos And Donts)
- जहां कन्या पूजन करना हो उसे पहले अच्छी तरह से साफ करें।
- साफ स्थान पर कन्याओं को बैठाएं।
- कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है, इसलिए उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।
- गलती से भी किसी कन्या को अपमानित न करें।
- कन्याओं के भोजन में प्याज, लहसुन या तामसिक भोजन न शामिल करें।
- उन्हें सात्विक भोजन जैसे कि हलवा, पूरी, चने और खीर खिलाएं।
- कन्याओं को खाली हाथ विदा न करें, उन्हें उपहार और दक्षिणा देकर ही विदा करें।
- सभी कन्याओं को समान रूप से सम्मान दें, उनके बीच कोई भेदभाव न करें।
- कन्या पूजन के दौरान क्रोध न करें, शांत और प्रेमपूर्ण रहें।
- कन्याओं को भोजन करने या उपहार लेने के लिए मजबूर न करें।
- कन्याओं के साथ बुरा व्यवहार न करें, उन्हें देवी का रूप समझें।
- कन्याओं को नुकीली चीजें, काले कपड़े या अन्य अशुभ चीजें उपहार में न दें।
- कन्याओं के जाने के तुरंत बाद जहां कन्या पूजा किया गया हो उसे साफ न करें।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र का सातवां दिन आज, जरूर करें इस कथा का पाठ
कन्या पूजन का महत्व (Navratri Kanya Pujan 2025 Significance)
कन्या पूजन मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का एक तरीका है। ऐसा माना जाता है कि कन्याओं की पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। कन्या पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
कन्या पूजन का मंत्र (Kanya Pujan 2025 Mantra)
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः।।
- ॐ दुं दुर्गायै नमः।।
कन्या पूजन भोग (Kanya Pujan 2025 Bhog)
कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को हलवा, पूरी, चना, नारियल और फल आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र के सातवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें मां का प्रिय भोग और मंत्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।