Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri Colours 2022: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े? देखें पूरी लिस्ट

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 07:59 AM (IST)

    Navratri colours 2022 नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में विभिन्न रंग के वस्त्र पहनने से देवी मां की पूजा का विशेष फल मिलता है। जानिए नौ दिनों में कौन से रंग के कपड़े पहनना होगा शुभ।

    Hero Image
    Navratri Colours 2022: नवरात्रि के दौरान पहनें इस रंग के वस्त्र

    नई दिल्ली, Navratri Colours 2022 : शनिवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इस बार नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक होगी। पूरे नौ दिन पड़ने के कारण हर एक दिन काफी महत्व रखता है। इतना ही नहीं मां दुर्गा की पूजा करने के साथ इन नौ दिनों में विभिन्न रंगों के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में रंग के अनुसार कपड़े पहनना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। खासकर महिलाएं इस नियम का जरूर पालन करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान व्रत रखने के साथ रोजाना विभिन्न तरह के कपड़े पहनना फलदायी हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्रि का पहला दिन

    नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के अलावा लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। क्योंकि लाल रंग जुनून, शुभता और खुशी का प्रतीक माना जाता है।

    नवरात्रि का दूसरा दिन

    नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े धारण करें। ये रंग दिव्य ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इसे पहनने से आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

    नवरात्रि का तीसरा दिन

    नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि यह रंग आनंद और प्रफुल्लता का प्रतीक है।

    नवरात्रि का चौथा दिन

    अष्टभुजा देवी कूष्मांडा का दिन है । इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। क्योंकि यह रंग प्रजनन क्षमता का भी प्रतीक है और यह मां के विभिन्न पहलुओं और उसके गुणों को दर्शाता है।

    नवरात्रि का पांचवा दिन

    पांचवा दिन देवी स्कंदमाता का माना जाता है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। क्योंकि ये रंग बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है। पांचवें दिन इस रंग के कपड़े पहनने से देवी मां रक्षा करती हैं और व्यक्ति को सही दिशा दिखाती हैं।

    नवरात्रि का छठा दिन

    नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। इस रंग को शांति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

    नवरात्रि का सातवां दिन

    नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि होता है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। क्योंकि यह रंग शांत और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है।

    नवरात्रि का आठवां दिन

    इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। क्योंकि ये रंग प्रेम, दया को दर्शाता है।

    नवरात्रि का नौवां दिन

    नवरात्रि का अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। इस दिन आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। इस रंग को शांति, स्थिरता, प्रेरणा, ज्ञान और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner