Move to Jagran APP

Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami: महाअष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2023 चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की विधि-विधान से उपासना की जाती है। इस विशेष दिन को महा अष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraWed, 29 Mar 2023 09:55 AM (IST)
Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami: महाअष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
Chaitra Navratri 2023: चैत्र महाअष्टमी पर पर जरूर करें करें ये खास उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chaitra Navratri 2023 Maha Ashtami Upay: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मां आदिशक्ति के आठवें सिद्ध स्वरूप माता महागौरी की उपासना की जाती है। इस दिन को दुर्गाष्टमी या महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष दुर्गाष्टमी की उपासना आज यानी 29 मार्च को की जा रही है। इस विशेष दिन पर जप, तप, हवन इत्यादि करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही दुर्गाष्टमी के दिन किए गए कुछ विशेष उपायों से भी साधक को धन, समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद मिलता है। आइए पढ़ते हैं महाअष्टमी के कुछ प्रभावशाली उपाय।

दुर्गाष्टमी के दिन जरूर करें यह उपाय (Durgashtami 2023 Upay)

  • चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां भगवती को लाल रंग की चुनरी में कुछ सिक्के और बताशे रख कर अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

  • दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लाल गुलाब से बनी माला और लौंग से बनी माला अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां सभी कष्टों को हर लेती हैं।

  • चैत्र अष्टमी के दिन मुख्यतः कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इसलिए इस दिन कन्या पूजन के बाद कन्याओं को लाल रंग की चीज भेंट करें। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है।

  • दुर्गा अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास कम से कम नौ दीपक प्रज्वलित करें और फिर उनकी परिक्रमा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सभी प्रकार के रोग एवं दोष दूर हो जाते हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।