Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vedic Mantras: वैदिक मंत्रों का जाप कर सकती हैं महिलाएं! जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 12:13 PM (IST)

    Women Chant Vedic Mantras ऐसी धारणाएं हैं कि वैदिक मंत्रों का जाप महिलाएं नहीं कर सकती है। हालांकि सनातन धर्म में महिलाओं को शक्ति का प्रतीक माना गया है तो यह धर्म महिलाओं को मंत्रों का जाप करने से कैसे रोक सकता है? इसलिए आज हम कुछ ऐसी ही मान्यताओं पर जानकारी साझा करेंगे कि महिलाएं वैदिक मंत्रों का जाप कर सकती हैं या नहीं ?

    Hero Image
    Women Chant Vedic Mantras

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Women Chant Vedic Mantras: हमारे शास्त्रों में वैदिक मंत्रों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिनके जाप से जुड़ी कई सारी मान्यताएं और सावधानियां बताई गई हैं। ऐसी भी धारणाएं हैं कि वैदिक मंत्रों का जाप महिलाएं नहीं कर सकती है। हालांकि सनातन धर्म में महिलाओं को शक्ति का प्रतीक माना गया है, तो यह धर्म महिलाओं को मंत्रों का जाप करने से कैसे रोक सकता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए आज हम कुछ ऐसी ही मान्यताओं पर जानकारी साझा करेंगे कि महिलाएं वैदिक मंत्रों का जाप कर सकती हैं या नहीं ?

    यह भी पढ़ें : Aaj ka Panchang 04 November 2023 : आज शनिवार के दिन बन रहे हैं ये शुभ योग, पढ़िए दैनिक पंचांग

    शास्त्र क्या कहता है ?

    दरअसल, वेदों और शास्त्रों में ऐसा कुछ भी उल्लेख नहीं है, जो महिलाओं को वेद सीखने और मंत्र जाप करने की ओर इशारा करता हो। ऐसे में यह धारणा बिल्कुल गलत है कि वैदिक मंत्रों (Vedic Mantras)का जाप महिलाएं नहीं कर सकती हैं।

    जबकि कुछ ग्रंथों में ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। सनातन धर्म में महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निर्माण किया और फिर त्रिमूर्ति ने ब्रह्मांड का निर्माण किया।

    सुंदर कांड का पाठ

    यह भी एक गलत धारणा है कि महिलाओं को सुंदर कांड का पाठ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें गायत्री मंत्र शामिल है। लेकिन शास्त्र में इसका वर्णन कहीं भी नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन लोग वेद पाठ करने में महिलाओं के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते थे।

    यह भी पढ़ें : Kali Puja 2023 : अपने भक्तों को भय मुक्त करती हैं मां काली, छोटी दिवाली पर इस तरह करें की विधिवत पूजा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'