Budhwar Ke Upay: गणेश जी की कृपा पाने के लिए बुधवार को करें ये उपाय, लाइफ की हर समस्या होगी खत्म
Budhwar Ke Upay वेद शास्त्रों के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधिवत तरीके से भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। जानें बुधवार के दिन करें कौन से उपाय

नई दिल्ली, Ganesh Ji Upay, Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। इसके साथ ही वह प्रथम पूज्य है। माना जाता है कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहने श्रीगणेश का मनन करने से मात्र से सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही वह जीवन में आने वाली हर समस्याओं को दूर रखते हैं। कहा जाता है कि जितनी जल्दी श्रीगणेश रुष्ट हो जाते हैं उन्हें प्रसन्न करना भी उतना ही आसान है। पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गणपति बप्पा संबंधी कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करके व्यक्ति सुख-समृद्धि पा सकता है और हर तरह के कष्टों से छुटकारा पा सकता है।
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
चढ़ाएं दूर्वा
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसलिए नियमित रूप से सुबह स्नान आदि करने के बाद 5, 11 या फिर 21 गांठ दूर्वा गणपति जी के चरणों पर अर्पित करें। इसके साथ ही बोलें ये मंत्र- 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'
चढ़ाएं लाल सिंदूर
भगवान गणेश को लाल सिंदूर अति प्रिय है। इसलिए उनके माथे पर लाल सिंदूर अवश्य लगाए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
लाल फूल
भगवान गणेश को लाल रंग के फूल चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए गणपति जी को गुड़हल का फूल अर्पित करें और जब वह फूल सूख जाए तो उसे अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस रंग के पहने वस्त्र
बुधवार के दिन बुध ग्रह को भी मजबूत कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें या फिर इस रंग का रूमाल रखें। इसके साथ गी हरी मूंग की दाल अर्पित करें।
मोदक चढ़ाएं
भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। इसलिए भगवान गणेश को मोदक जरूर चढ़ाएं। अगर मोदक नहीं है, तो बूंदी के लड्डू चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।