Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budhaditya Rajyog: बुधादित्य राजयोग के निर्माण से पलटने वाली है इन राशियों की किस्मत

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 07:07 PM (IST)

    Budhaditya Rajyog ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल बदलने से कई प्रकार के योग और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से बनता है। बता दें कि बुध गोचर से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।

    Hero Image
    Budhaditya Rajyog: बुध गोचर के कारण इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Budhaditya Rajyog, Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह भी कहे गए हैं। जिन राशियों की कुंडली में बुध प्रबल होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 24 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि इस राशि में पहले से ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं, जिसके कारण मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। बुधादित्य राजयोग का लाभ सभी राशियों को मिलेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    बुध राजयोग का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर भी पढ़ रहा है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ इस दौरान परिवार के सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग साथी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में भी जातकों को लाभ मिल सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आए कि नहीं स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में भी मुनाफा मिल सकता है। पुराने किए गए निवेश से जातकों को लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

    कन्या राशि

    बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों को भी मिलता हुआ दिख रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वहीं बौद्धिक योग्यता से सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में भी मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग कुशलता से काम कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में समृद्धि और वैभव का लाभ मिलेगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।