विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Dosh ke Upay: बुध दोष लगने पर दिखते हैं कौन-से लक्षण, इन 5 उपायों से मिलेगी निजात

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 21 Jun 2023 01:55 PM (GMT+05:30)

कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को ...और पढ़ें

Budh Dosh ke Upay कुंडली में लगे बुध दोष के लिए क्या उपाय करें।
Budh Dosh ke Upay कुंडली में लगे बुध दोष के लिए क्या उपाय करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Dosh ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में, बुध ग्रह को देवताओं का संदेशवाहक माना गया है। बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। भारतीय परंपरा में बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। इस ग्रह का संबंध व्यक्ति की तर्क शक्ति से होता है। वे लोग जिनकी कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होता है वे समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और एक बेहद अच्छी विश्लेषणात्मक क्षमता वाले होते हैं।

लेकिन वहीं, अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर या फिर नीच स्थिति में हो, इसका अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इससे बुध दोष पैदा होता है। जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती है।

क्या होते हैं बुध दोष के लक्षण

जब व्यक्ति की कुंडली में बुध दोष होता है तो व्यक्ति के बोलने की क्षमता प्रभावित होती है। जिस कारण वह साफ नहीं बोल पाता। बुध दोष होने पर व्यक्ति अपनी क्षमता पर विश्वास नहीं रखता और खुद को दूसरे के कम आंकने लगता है। उसकी बुद्धि चौपट होने लग जाती है। बुध दोष होने से त्वचा रोग भी हो सकता है।

जब बुध दोष होता है, तो व्यक्ति को बिजनेस, नौकरी, संचार और शिक्षा में कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ती हैं। उसके पद-प्रतिष्ठा में हानि होती है। व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई में कमजोर होने लगता है। बुध दोष से धन हानि भी होती है।

क्या हैं 5 अचूक उपाय

1. बुध दोष के राहत पाने के लिए अपने घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाएं।  घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण- पीपल, गूलर, अशोक, आम और वट आदि लगाने से बुध दोष से जल्द मुक्ति मिलती है।

2. जिस प्रकार हर ग्रह के लिए कोई-न-कोई संबंधित रत्न बताया गया है, ठीक उसी प्रकार बुध दोष से निजात पाने के लिए पन्ना या मरगज का रत्न धारण करना चाहिए। ध्यान रखें कि इन्हें धारण करने से पहले विधिवत पूजा करना जरूरी है।

3. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुध दोष से छुटकारा पाने के लिए इस दिन व्रत रखें और भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करें। साथ ही बीज मंत्र का जाप करें।

 

ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:

4. बुध दोष से मुक्ति पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को हरे रंग की चीजों का दान करें।

5. बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। इससे बुध दोष में राहत मिलती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'