Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Budh Asta 2023: बुध होने जा रहे हैं वृषभ राशि में अस्त, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक क्षेत्र में सावधान

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 05:41 PM (IST)

    Budh Asta 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन बुध अस्त के कारण 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    Hero Image
    Budh Asta 2023 बुध अस्त के कारण इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Budh Asta 2023: जून मास में 07 तारिख को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था। ज्योतिष द्रिक पंचांग के अनुसार अब बुध देव इसी राशि में 21 जून को सुबह 04 बजकर 35 मिनट पर अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के अस्त होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुध अस्त के कारण 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में जरूरत से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, तर्क और भाषण का स्वामी ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध अस्त होने कारण कुछ जातकों को इस क्षेत्र में समस्याओं का सामान करना पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध अस्त की अवधि में किन-किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    मिथुन राशि

    बुध अस्त का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान मेहनत में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास रहेगा। काम की अधिकता भी हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में विपक्षी जातक पर हावी भी हो सकते हैं, जिससे तनाव में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक पक्ष से भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

    सिंह राशि

    बुध अस्त का अशुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में तनाव महसूस करेंगे। साथ ही व्यापार क्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बात के कारण मान-सम्मान को ठेस भी पहुंच सकती है।

    वृश्चिक राशि

    वृषभ राशि में बुध अस्त होने से वृश्चिक राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारीयों का साथ नहीं मिल सकता है, साथ मनमुटाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों की बुध अस्त की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान व्यवसाय के क्षेत्र में हानी की संभावना है और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि जातक धैर्य से कोई भी कार्य करें और क्रोध पर संयम रखें।

    मीन राशि

    बुध अस्त के कारण मीन राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर-परिवार में कलह या किसी बात को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में साधक को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। गुस्से पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।