Budh Asta 2023: मेष राशि में बुध ग्रह हुए अस्त, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Budh Asta 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि 24 अप्रैल को बुध मेष राशि में अस्त हो चुके हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Budh Asta 2023 in Mesh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदय होने की स्थिति को बड़ी ही बारीकी से देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका प्रभाव राशियों के साथ देश एवं विदेश में हो रही घटनाओं पर भी पड़ता है। बता दें कि 24 अप्रैल को शाम 07 बजकर 45 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त हो चुके हैं। बुध अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, बुध अस्त के दौरान किन-किन राशियों को रहना होगा सतर्क?
वृषभ राशि
बुध अस्त की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि की संभावना कम दिखाई दे रही है। इस दौरान दांत या आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय सतर्क रहने वाला है। इस दौरान धन संबंधित समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी बुध अस्त कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। साथ ही कार्य क्षेत्र में भी नई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। आय सीमित रहेगी, वहीं बचत में कुछ खास इजाफा नहीं होगा। इसलिए पैसा खर्च करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को भी बुध अस्त की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर जांच कराते रहें। अस्त काल में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त होगी, इसके आसार कम नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।