Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Budh Asta 2023: वृषभ राशि में गोचर के बाद अब अस्त होंगे बुध देव, इन राशियों पर रहना होगा सतर्क

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 01:32 PM (IST)

    Budh Asta 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद गोचर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। बता दें कि जून मास के मध्य में बुध वृषभ राशि में होंगे और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

    Hero Image
    Budh Asta 2023: बुध अस्त की अवधि में इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Budh Asta 2023: ज्योतिषविदों के अनुसार, 07 जून को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है। पंचांग में बताया गया है कि अब 21 जून को 04 बजकर 35 मिनट पर बुध देव इसी राशि में अस्त भी होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के अस्त और उदित होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुध अस्त के कारण कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे तो कुछ राशियों को इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान जातकों को नौकरी व आय के क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, किन राशियों को रहना होगा बुध अस्त की अवधि में सतर्क?

    वृषभ राशि

    बुध अस्त की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान पदोन्नति के अवसर हाथ से फिसल सकते हैं और परिवार में कलह के कारण मानसिक तनाव पैदा हो सकती है। जेब पर भोझ बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे मन दुखी रह सकता है। इस दौरान धैर्य और शांति से काम करने की आवश्यकता है, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है।

    कर्क राशि

    वृषभ राशि में बुध अस्त के कारण विषभ राशि के जातकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आय के क्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि जातक इस अवधि में नया निवेश न करें। बुध अस्त के कारण परिवार में वाद-विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

    सिंह राशि

    बुध अस्त के कारण सिंह राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ नहीं मिल सकता है, जिस वजह से कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। साथ ही इस अवधि में अधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता है। उच्च अधिकारीयों से भी तनाव मिल सकता है। बुध अस्त के दौरान बड़ी रकम उधार देने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।