Broom Vastu Tips: सुबह झाड़ू लगाते समय करें ये काम, कई परेशानियों से मिलेगा आराम
वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में झाड़ू से संबंधित नियम भी बताए गए हैं। ऐसे में यदि आप सुबह-सुबह झाड़ू लगाते समय कुछ उपाय आजमाते हैं तो इससे आपके लिए जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Broom: हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में यदि आप झाड़ू से संबंधित कुछ नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ
सुबह के समय झाड़ू लगाते समय बोलना चाहिए कि हमारे घ से रोग बाहर जा रहा है। इस बात को झाड़ू लगाते समय बार-बार दोहराएं। ऐसा करने से आपको अपनी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही यह उपाय आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलता है।
परेशानियां होंगी दूर
अगर आप तनाव से ग्रसित हैं, तो इसके लिए आपको बोलना चाहिए कि तनाव बार जा रहा है। ऐसा करने से तनाव की स्थिति में काफी हद तक आराम मिल सकता है। साथ ही घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। वहीं, अगर आप झाड़ू लगाते समय बोलते हैं कि सभी परेशानियां समाप्त हो रही हैं, तो इसे आपके दुख-दर्द दूर होने लगते हैं।
कहां रखें झाड़ू
वास्तु में झाड़ू रखने के लिए घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह सबसे अच्छी मानी गई है। वहीं, झाड़ू को घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां उसपर किसी का पैर न लगे। इसके साथ ही झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा लिटाकर रखें। इस बातों का ध्यान रखने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए झाड़ू का प्रयोग करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं मान गया है। ऐसे में टूटे हुए झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन नया झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। ऐसा करने से परेशानियां आपके जीवन से दूर बनी रहती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।