Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyeshtha Purnima 2023: आर्थिक तंगी ने जीना कर दिया है मुश्किल, तो पूर्णिमा के दिन घर ले आएं ये 3 चीजें

    Jyeshtha Purnima 2023 सनातन धर्म में गजानन यानी गणपति जी की पूजा-उपासना सबसे पहले की जाती है। हाथी को धन का प्रतीक माना जाता है। हाथी की पूजा करने से मां लक्ष्मी और गणेश जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 30 May 2023 11:31 AM (IST)
    Hero Image
    Jyeshtha Purnima 2023: आर्थिक तंगी ने जीना कर दिया है मुश्किल, तो पूर्णिमा के दिन घर ले आएं ये चीजें

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Jyeshtha Purnima 2023: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान किया जाता है। हिन्दू पचांग के अनुसार हर महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस प्रकार ज्येष्ठ महीने में पूर्णिमा 3 जून को है। इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसके अगले दिन यानी 4 जून को स्नान-ध्यान और दान किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से साधक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ये 3 चीजें जरूर घर लाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर ले आएं कछुआ

    पूर्णिमा तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि कूर्म, भगवान विष्णु के अवतार हैं। चिरकाल में समुद्र मंथन कराने के लिए कूर्म यानी कछुआ अवतार लिया था। अतः पूर्णिमा तिथि पर कछुआ घर लाना बेहद शुभ होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। एक चीज का ध्यान रखें कि कछुए में कोई न कोई धातु अवश्य लगी होनी चाहिए। घर में कछुआ रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।

    चांदी की मछली ले आएं

    अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर चांदी की मछली की प्रतिमा घर ले आएं। जगत के पालनहार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से पहला अवतार मत्स्य यानी मछली है। अतः पूर्णिमा तिथि पर मछली की प्रतिमा घर ले आएं और घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें।

    हाथी की प्रतिमा ले आएं

    सनातन धर्म में गजानन यानी गणपति जी की पूजा-उपासना सबसे पहले की जाती है। हाथी को धन का प्रतीक माना जाता है। हाथी की पूजा करने से मां लक्ष्मी और गणेश जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि आती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो पूर्णिमा तिथि पर हाथी की प्रतिमा घर ले आएं। इस उपाय को करने से धन का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह बना रहता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।