Brihaspati Rashi Parivartan 2020: बृहस्पति ने बदली है अपनी चाल, जानें किन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
Brihaspati Rashi Parivartan 2020 देव गुरु बृहस्पति की चाल में 13 सितंबर को बदलाव होगा। 122 दिन वक्री स्थिति में रहने के बाद बृहस्पति ग्रह रविवार यानी कल मार्गी हो जाएगा।
Brihaspati Rashi Parivartan 2020: देव गुरु बृहस्पति की चाल में 13 सितंबर को बदलाव होगा। 122 दिन वक्री स्थिति में रहने के बाद बृहस्पति ग्रह रविवार यानी कल मार्गी हो जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि पृथ्वी से देखने पर सीधी चाल से चलता हुआ यह ग्रह दिखाई देगा। यह ग्रह धार्मिक काम, बौद्धिक क्षमता, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक है। इसके मार्गी होने का असर देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर नजर आएगा। गुरु को सौम्य ग्रह माना गया है। जिस स्थान पर इस ग्रह की दृष्टि होती है उस जगह पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। अत: बृहस्पति की दृष्टि को अत्यंत शुभ माना गया है। 4 महीने बाद बृहस्पति की चाल में यह बदलाव हो रहा है ऐसे में इसका सभी राशियों पर इसका खास असर पड़ेगा जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र से।
जानें कब तक रहेगा बृहस्पति का असर:
रविवार यानी 13 सितंबर को बृहस्पति धनु राशि में मार्गी होगा। इससे पहले 30 मार्च को बृहस्पति मकर राशि में था और इसके बाद 14 मई को वक्री हुआ था। इसका मतलब की बृहस्पति धीमी गति से चलने लगा था। इस तरह से 30 जून को यह ग्रह अपनी ही राशि यानी धनु में आ गया था। अब 13 सितंबर यानी कल फिर से यह ग्रह मार्गी हो जाएगा। यानी बृहस्पति ग्रह सीधी चाल से चलने लगेगा। यह 20 नवंबर तक मकर राशि में जाने तक मार्गी रहेगा। बता दें कि अगर कोई भी ग्रह वक्री होता है तो वो पीछे की तरफ चलते हुए व मार्गी होता है तो आगे की तरफ चलते हुए दिखाई पड़ता है। गुरु के मार्गी होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
देश-दुनिया पर पड़ेगा असर:
बृहस्पति के मार्गी होने से व्यापार-व्यवसाय में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पति के चलते भारत के अन्य पड़ोसी देशों से संबंधों में सुधार होने की संभावना है। उत्तर दिशा वाले देशों से जो तनाव की स्थिति बनी हुई है वो कम होने की संभावना है। देश में शिक्षा और धार्मिक जगहों से जुड़े बड़े फैसले होने का योग भी बनता दिखाई दे रहा है। बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से मौसम पर भी असर दिखाई देगी। देश के कुछ हिस्सों में बारिश रहेगी। वहीं, कुछ जगहों पर गर्मी और उमस का माहौल बन सकता है। इसके अलावा बड़े राजनीतिक उलटफेर होने की भी संभावना नजर आ रही है।
इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा बृहस्पति का मार्गी होना:
धनु राशि में बृहस्पति की मार्गी चाल से मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। इन राशियों के जातकों को कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा। इन्हें अपनी मेहनत का फायदा भी मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। तरक्की के मौके मिल सकते हैं। बड़े कामों की योजनाएं बन सकती हैं। इनसे काफी फायदा होगा। यह धन लाभ और फायदे वाला समय साबित होगा।
इन 8 राशियों के लिए संभलकर रहने का समय:
बृहस्पति के कारण वृष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर चलना होगा। सेहत के मामले में इन सभी को ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। किसी भी बात को सोच-समझकर बोलें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बातचीत में कोई राज की बात उजागर हो सकती है। जॉब और बिजनेस में मेहनत का फायदा नहीं मिलेगा। धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।