Bhavishya Purana: व्यक्ति के पास हर समय होनी चाहिए यह पांच चीजें, तभी मिलेगी सफलता
Bhavishya Purana भविष्य पुराण की मानें तो व्यक्ति के पास ये पांच धन होने चाहिए। इनसे वह जीवन के किसी भी मोड़ या क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि भविष्य पुराण के मुताबिक कौन से पांच धन व्यक्ति के पास होने चाहिए।

नई दिल्ली, Bhavishya Purana: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुख से बीते। व्यक्ति का जीवन सुख से बीते इसलिए वह वक्त-वक्त पर अपनी पसंद को बदलता रहता है। बचपन में पढ़ाई-लिखाई तो बड़े होने पर धन-संपत्ति जरुरी हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति इन सब बातों से काफी परेशान रहता है और अपने जीवन की महत्वपूर्ण चीजों के बारे में समझ नहीं पाता है। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व है। इससे व्यक्ति का महत्व समाज में बढ़ जाता है।
ये हैं वो पांच महत्वपूर्ण चीजें
ज्योतिषियों की मानें तो धन-संपत्ति, अवस्था, बंधु, कर्म और विद्या का जीवन में बहुत महत्व होता है। इन सबमें सबसे श्रेष्ठ विद्या को माना गया है। इसके बाद सबसे ज्यादा बंधु और परिवार महत्वपूर्ण है। शास्त्रों में विद्या को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। दरअसल जिस व्यक्ति के पास विद्या होती है वह विवेक से चलता है। वह विवेक का इस्तेमाल करके ही जीवन में सभी निर्णय लेता है। इसलिए ऐसा व्यक्ति कभी अपने फैसले पर पछताता नहीं है। इंसान को कर्म भी विवेक से करना चाहिए ताकि सफलता की प्राप्ति हो सके।
विद्या है सर्वश्रेष्ठ धन
विद्या एक ऐसा धन है जिसे चुराया नहीं जा सकता है। कहते हैं कि विद्या दीपक के समान होती है जिसकी लव की रोशनी दूर तक जाती है और अपने उजाले से सभी को प्रकाशित करती है। विद्या वो धन है जिसके लुटने और छिनने का डर नहीं रहता है। जिस व्यक्ति के पास विद्या का धन है वह जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है। विद्या के दम पर व्यक्ति कुछ भी कर सकता है पर जिसके पास विद्या नहीं या विवेक नहीं है वह व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है। जिसके पास विद्या व विवेक है वह किसी भी परेशानी से बाहर निकल जाता है। इसलिए विद्या को सबसे अहम धन माना गया है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।