विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई दूज पर तिलक में क्यों लगाया जाता है रोली और अक्षत? इसके धार्मिक कारणों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:30 PM (IST)

भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक करती हैं, जो उनके प्रेम और ...और पढ़ें

भाई दूज पर तिलक में रोली और अक्षत क्यों लगाते हैं (Picture Credit: AI Generated)

भाई दूज पर तिलक में रोली और अक्षत क्यों लगाते हैं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. रोली शुभता, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है।

  2. अक्षत पूर्णता, अखंडता और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  3. दोनों मिलकर भाई के सुखद, सफल जीवन की कामना करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। इस दिन मुख्य रूप से तिलक के समय रोली और अक्षत यानी साबुत चावल लगाया जाता है।

यूं कहा जाए कि तिलक के समेत रोली और अक्षत के बिना इसे पूर्ण नहीं माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन-सी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं? आइए आपको बताते हैं भाई दूज पर बहन रोली और अक्षत से ही भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाती है और इसका क्या महत्व है?

रोली से तिलक लगाने का क्या है धार्मिक महत्व?

हिंदू धर्म में रोली या कुमकुम को शुभता, मंगल और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। मान्यता है कि रोली का लाल रंग ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसे माथे पर लगाने से व्यक्ति के जीवन में शुभता और आत्मविश्वास का संचार होता है।

भाई दूज पर बहन जब अपने भाई के माथे पर रोली का तिलक लगाती है, तो इसके माध्यम से वह उसके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोली का लाल तिलक भाई की रक्षा, सम्मान और विजय का प्रतीक माना जाता है। यह बहन की ओर से भाई के प्रति प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करने का एक पारंपरिक तरीका है।

क्यों किया जाता है अक्षत का तिलक?

रोली के साथ अक्षत यानी साबुत चावल लगाने की परंपरा भी बेहद खास मानी जाती है। हिंदू पूजा-पद्धति में अक्षत का अर्थ है ऐसा अनाज जो टूटा हुआ न हो। इसे पूर्णता, अखंडता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में देवी-देवताओं को अक्षत अर्पित करने की परंपरा भी इसी शुभ भावना से जुड़ी है।

भाई दूज पर तिलक के साथ अक्षत लगाने का भाव यह है कि भाई का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। जिस तरह साबुत चावल पूर्णता का प्रतीक माने जाते हैं, उसी तरह बहन अपने भाई के जीवन में खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना करती है। मान्यता है कि अक्षत लगाने से तिलक की शुभता और बढ़ जाती है।

रोली और अक्षत को साथ में क्यों इस्तेमाल किया जाता है?

भाई दूज पर रोली और अक्षत का एक साथ इस्तेमाल करना केवल पूजा नहीं, बल्कि इसके पीछे एक गहरा प्रतीकात्मक भाव छिपा होता है।

जहां एक तरफ रोली जहां मंगल, ऊर्जा और शुभता का प्रतीक है, वहीं अक्षत पूर्णता, स्थिरता और समृद्धि का संकेत देता है। मान्यता है कि दोनों को मिलाकर तिलक लगाने से भाई के जीवन में सुख, सफलता और खुशहाली की कामना को दिखाता है।

भाई दूज के दिन बहनों का भाई के माथे पर तिलक लगाना एक रस्म न होकर भाई की सलामती की कामना का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- लंबी उम्र का वरदान है भाई दूज पर बहन के घर भोजन करना! पढ़ें अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति का रहस्य

यह भी पढ़ें- अकाल मृत्यु के संकट से मुक्ति दिलाता है यह पावन स्नान! भाई दूज पर यमुना तट पर क्यों उमड़ती है भीड़

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।